फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Female Shikshamitra BLO dies during treatment in Bhopal

Lalitpur News: महिला शिक्षामित्र बीएलओ की भोपाल में इलाज के दौरान मौत

Sun, 04 Jan 2026 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Female Shikshamitra BLO dies during treatment in Bhopal
एसआईआर कार्य के दौरान 10 दिसंबर को हुआ था ब्रेन हेमरेज
विज्ञापन

ब्लॉक बिरधा के कंपोजिट विद्यालय टगर में तैनात थी शिक्षामित्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा। बीएलओ का कार्य करने के दौरान ब्रेन हेमरेज की शिकार शिक्षामित्र की शनिवार की रात भोपाल के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 दिसंबर को 46 वर्षीय हेमलता कुशवाहा को ब्रेन हेमरेज हुआ था।
कस्बा बिरधा निवासी शिक्षामित्र के पति जगदीश कुशवाहा ने बताया कि उसकी पत्नी हेमलता ब्लॉक बिरधा के कंपोजिट विद्यालय टगर बिरधा में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थी। हेमलता एसआईआर के तहत बीएलओ का कार्य कर रही थी। 10 दिसंबर को बीमार पड़ने पर परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से झांसी रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

झांसी में हालत में कोई सुधार न होने पर उन्हें मध्य प्रदेश के भोपाल में एम्स में भर्ती कराया गया था। यहां 24 दिन के बाद शनिवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष भगवत बेस ने डीएम सत्य प्रकाश को हेमलता कुशवाहा की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने इलाज के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक मदद करवाई थी। इसके साथ शिक्षामित्रों ने भी आर्थिक सहायता प्रदान की थी। मृतका का एक पुत्र और पुत्री है। पति जगदीश कस्बा बिरधा में मनहारी की दुकान चलाते हैं। रविवार को शिक्षामित्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया। बिरधा के खंड शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला ने बताया कि उनके इलाज के लिए डीएम से आर्थिक मदद की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed