{"_id":"67627f71def649fdc6077a8a","slug":"female-employee-made-serious-allegations-against-dd-agriculture-cdo-formed-a-seven-member-committee-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: महिला कर्मचारी ने लगाए डीडी कृषि पर गंभीर आरोप, सीडीओ ने गठित की सात सदस्यीय समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: महिला कर्मचारी ने लगाए डीडी कृषि पर गंभीर आरोप, सीडीओ ने गठित की सात सदस्यीय समिति
Wed, 18 Dec 2024 01:23 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:23 PM IST
सार
महिला कर्मचारी की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश पर सीडीओ ने सात सदस्यीय स्थानीय परिवाद समिति का गठन कर जांच रिपोर्ट मांगी है। सीडीओ केके पांडेय ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
woman
- फोटो : freepik
विस्तार
उपकृषि निदेशक कार्यालय में तैनात एक महिला कर्मचारी ने विभागीय अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। जिसपर सीडीओ ने सात सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
महिला कर्मचारी ने उपनिदेशक कृषि पर शारीरिक शोषण करने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि डीडी कृषि की बात नहीं मानने पर उसका अन्यत्र स्थानांतरण किए जाने, दुर्घटना में घायल होने पर चिकित्सा अवकाश के बाद भी उसका राजकीय आवास खाली कराने का आदेश पारित करने और आवास खाली न करने पर अगस्त माह से लगातार उसका वेतन रोकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला कर्मचारी की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश पर सीडीओ ने सात सदस्यीय स्थानीय परिवाद समिति का गठन कर जांच रिपोर्ट मांगी है। सीडीओ केके पांडेय ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन