फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fearlessly selling illigle liqur

अधिकारी भी नहीं लगा सके अवैध शराब बिक्रकी पर रोक

Tue, 16 Jun 2020 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
fearlessly selling illigle liqur
कच्ची शराब बेचती महिलाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने के बाद भी कच्ची शराब की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। शहर में चारों ओर शराब माफियाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा है। आबादी के पास में बिक्री होने से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। जबकि, कई बार अधिकारी भी आसपास से गुजरते रहते हैं, इसके बाद भी इस पर कोई रोक नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

शासन ने कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एसडीएम और सीओ को जिम्मेदार बनाया गया है। संबंधित क्षेत्र में एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभियान कुछ ही दिन चला। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। वर्तमान में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता ही निभाई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में रोजगार के साधन नहीं होने से अधिकांश लोग मजदूर और निर्धन तबके के हैं। जो कच्ची शराब पीते हैं। कच्ची शराब के माफिया कार्रवाई से बचने के लिए अपने बच्चों और महिलाओं को आगे करके उनसे शराब की बिक्री कराते हैं। कई स्थानों पर तो यह स्थिति है कि मासूम बच्चे शराब बिक्री के अड्डों पर बैठकर बेचते हैं। जबकि, इन बच्चों के हाथों में कलम होना चाहिए, उनके हाथों में शराब की थैली थमा कर बिक्री कराई जा रही है। ऐसे में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद भी इस पर प्रतिबंध नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह अवैध शराब की बिक्री हो रही है। शहर के सिद्दन मंदिर के पीछे, आरटीओ कार्यालय के पास, कैलगुवां तिराहे पर, राजकीय महाविद्यालय मार्ग पर, मसौरा बैरियर पर, नेहरूनगर में देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग से आगे और पनारी रोड पर नहर के पास आदि स्थानों पर खुलकर कच्ची शराब की ब्रिकी हो रही है। कई बार तो इन स्थानों के पास में ही लोग शराब के नशे में धुत पड़े रहते है। जबकि, यह सभी स्थान शहर से सटे हुए हैं। जब शहर की यह स्थिति है, तो ग्रामीण क्षेत्रों का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

शहर के आसपास के क्षेत्रों में कच्ची शराब के बिक्री होने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर कच्ची शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
- सुभाष चंद्र, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed