{"_id":"5ef248cf8ebc3e43024fd91e","slug":"fearless-bike-riding-without-mask-lalitpur-news-jhs169794622","type":"story","status":"publish","title_hn":"बे फ्रिक होकर बिना मॉस्क के घूम रहे बाइक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बे फ्रिक होकर बिना मॉस्क के घूम रहे बाइक चालक
विज्ञापन
बिना मास्क के दो पहिया वाहन चलाते लोग
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोविड- 19 का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में संयम बरतने की आवश्यकता है, लेकिन अधिकांश लोग बिना मॉस्क लगाए बाइकों पर फर्राटे भरकर बेपरवाह होकर घूम रहे हैं। संक्रमण को लेकर बेफिक्र रहना मतलब बीमारी को न्यौता देने जैसा है। पुलिस प्रशासन लगातार मॉस्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है, लेकिन लोग हैं बेफिक्र होकर सड़कों पर घूम रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड- 19 बीमारी को लेकर लोगों को सतर्क रहना चाहिए। बीमारी से एहतियात करके बचा जा सकता है। देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने सभी को बेचैन कर दिया है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव करना अधिक आवश्यक है।
लेकिन, अधिकांश लोग कोरोना संक्रमण को लेकर बेपरवाह हो गए हैं। स्थिति यह है कि कई दो पहिया वाहन चालक बिना मॉस्क लगाए घूम रहे हैं। इसके अलावा बाइक पर सवार बच्चे और अन्य लोग भी मॉस्क नहीं लगा रहे हैं, जो सीधे बाजार में आ रहे हैं। यह खुद भी कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव नहीं कर रहे हैं और अन्य लोगों को भी संक्रमण का खतरा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
---------
फोटो- 26
घर से बाहर आते समय मॉस्क लगाकर निकलें। एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखें। हाथों को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। सफाई का विशेष ध्यान रखें। बाहर से आए व्यक्ति को एकांतवास में रखे और दूरी बनाए रखें। लक्षण होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। सर्दी, जुकाम व खांसी आदि होने पर चिकित्सक से सलाह लें। कोरोना संक्रमण से बचाव कर सुरक्षित रहे। सभी को मुंह पर मॉस्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। लक्षण होने पर चिकित्सक से सलाह लें। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी