फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Father and son returned five lakh rupees found on the road to the owner.

Lalitpur News: पिता-पुत्र ने सड़क पर मिले पांच लाख रुपये मालिक को लौटाए

Sat, 12 Sep 2026 01:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Father and son returned five lakh rupees found on the road to the owner.
चौकी पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर मिले पांच लाख रुपये वास्तविक मालिक को लौटाते पिता-पुत्र। संवा
कस्बे में सड़क पर गिरे पांच लाख रुपये मिलने का मामला शुक्रवार को चर्चा का केंद्र बना रहा। एक छात्र और उसके पिता ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश करते हुए सड़क पर लावारिस मिले पांच लाख रुपये पुलिस की मौजूदगी में वास्तविक मालिक को सौंप दिए।
विज्ञापन

कस्बा निवासी पेंटर रमाशंकर चौबे गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बाइक से डाकघर में 15 लाख रुपये जमा करने जा रहे थे। दरवाजे मोहल्ले से गुजरते समय रैनी के पास उनके थैले से पांच लाख रुपये नीचे गिर गए। डाकघर पहुंचकर जब उन्होंने गिनती की तो थैले में 10 लाख रुपये ही मिले, जिससे उनके होश उड़ गए। उन्होंने रास्ते में और घर पहुंचकर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बड़ा बाजार निवासी राजकुमार प्रजापति के पुत्र आदित्य प्रजापति को कॉलेज से लौटते वक्त उसी स्थान पर पांच लाख रुपये पड़े मिले। उसने घर आकर पूरी बात अपने पिता को बताई। इस बीच, रमाशंकर चौबे के रुपये खोने की बात फैल चुकी थी। राजकुमार ने अपनी बहन मीनू प्रजापति के साथ तुरंत रमाशंकर चौबे के घर पहुंचकर उन्हें रुपये मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जखौरा पुलिस की मौजूदगी में पूरी रकम रमाशंकर चौबे को वापस कर दी गई। अचानक अपनी पूरी गाढ़ी कमाई सुरक्षित वापस पाकर पेंटर और उनके परिजनों ने बड़ी राहत की सांस ली है। इस ईमानदार पहल के बाद से पूरे कस्बे में पिता-पुत्र की जमकर सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed