{"_id":"631b9cb4664c641bfa18c050","slug":"fasi-lagayi-lalitpur-news-jhs2284438197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाने से किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम दिगवार निवासी राधिका (12) पुत्री कृपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को दोपहर में घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। उस समय परिवारजन खेत पर उड़द की कटाई के लिए गए थे। जब उसकी छोटी बहन घर आई तो बड़ी बहन को फांसी पर लटका देखा।
ग्राम दिगवार निवासी राधिका बृहस्पतिवार को दोपहर में घर में अकेली थी, जबकि अन्य सभी परिजन सुबह से खेत पर उड़द की कटाई के लिए गए थे। दोपहर करीब बारह बजे उसकी छोटी बहन दीक्षा जब घर पहुंची और उसने राधिका को बुलाया, लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दी, तो वह अटारी वाले कमरे में देखने के लिए गई तो वहां राधिका म्यारी पर दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रही थी। यह देख वह जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगी। उसके चीखने की आवाज सुनकर पास में रहने वाला उसका चचेरे भाई वहां पहुंचा और उसने तत्काल हंसिया से फंदे वाला दुपट्टा काटकर उसे नीचे उतार लिया, तब तक आसपास के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए थे। जिन्होंने देखा तो राधिका की तब तक मौत हो चुकी थी।
जानकारी मिलने पर खेत पर काम कर रहे अन्य परिजन भी घर पहुंच गए। सूचना मिलने पर नाराहट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चचेरे भाई जगत सिंह ने बताया कि राधिका को ऊपरी चक्कर था, जिसके चलते वह परेशान रहती थी। आशंका जताई कि इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी है। फिलहाल पुलिस किशोरी के फांसी लगाने के सही कारणों की पड़ताल कर रही है। मृतका तीन बहन व दो भाइयों में बड़ी थी।