{"_id":"65b170beb34dc212e1048f7f","slug":"fascinated-by-bundeli-folk-dance-rai-at-life-consecration-ceremony-in-ayodhya-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-9381-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुंदेली लोक नृत्य राई से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुंदेली लोक नृत्य राई से मोहा मन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिरधा (ललितपुर)। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बुंदेली भजन एवं लोक नृत्य में बिरधा के कलाकारों की धूम रही।
प्रदेश सरकार ने बिरधा निवासी जितेंद्र कुमार को बुंदेली भजन एवं लोक नृत्य के लिए आमंत्रित किया था। कलाकारों ने भगवान राम पर आधारित लोक भजन सुनाए और बुंदेली लोक नृत्य राई से सभी का मन मोह लिया। टीम में जितेंद्र कुमार, मोहिनी, नैंसी, सुंदरम्, रीतिका राजा, दीपाली साहू, कशिश, स्वाति, अंजलि, ख़ुशबू, दीपिका राजा, जीवन, करन, केहर, श्रेयस व विशाल कुशवाहा आदि शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -
बुंदेली राई नृत्य को मिला राज्य पुरस्कार
ललितपुर। झांसी मंडल में ललितपुर के बिरधा निवासी जितेंद्र कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया।
संस्कृति विभाग की ओर से उप्र पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जितेंद्र कुमार को समूह नृत्य (बुंदेली राई नृत्य) में प्रथम स्थान मिला था। लखनऊ में यूपी दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह हर एक बिरधा वासी, बुंदेलखंड वासी एवं जनपद वासियों का सम्मान है। ब्यूरो