फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fasal katai ke dauran maut

फसल की कटाई के दौरान किसान की मौत

Sat, 02 Apr 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
fasal katai ke dauran maut
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम सभा झावर के मजरा पुराखुर्द में फसल काटते समय किसान की मौत हो गई। इससे परिवार में शोक छा गया। जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुराखुर्द निवासी घनश्याम (48) पुत्र चिप्ला सहरिया के नाम ग्राम पुराखुर्द में 2.33 एकड़ जमीन है। वह अपने खेत में खड़ी फसल की परिजनों के साथ कटाई कर रहा था। अचानक उसे सीने में दर्द का अहसास हुआ। इसके कुछ देर बाद वह अचेत होकर खेत पर गिर पड़ा। जब तक उसे सीएचसी तालबेहट लाने का प्रयास करते, तब तक उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में शोक छा गया। जानकारी के बाद नत्थीखेड़ा चौकी प्रभारी पंकज माथुर मौके पर पहुंचे। बाद में नायब तहसीलदार ललित कुमार और लेखपाल धर्मेंद्र सिंह मौके पर गए। उन्होंने आसपास के लोगों एवं परिजनों से जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। लेखपाल ने बताया कि मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। एक पुत्र की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

- मृतक के परिजनों को जो भी शासकीय आर्थिक सहायता देय होगी, अवश्य दिलाई जाएगी। - एसपी सिंह, उपजिलाधिकारी तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed