{"_id":"634eed785ae45c2a2739d0bd","slug":"farmers-will-be-able-to-take-solar-pump-on-grant-from-pm-kusum-yojana-lalitpur-news-jhs231203896","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम कुसुम योजना से किसान ले सकेंगे अनुदान पर सोलर पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम कुसुम योजना से किसान ले सकेंगे अनुदान पर सोलर पंप
विज्ञापन
ललितपुर। किसानों को सिंचाई के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान योजना के तहत अनुदान पर सोलर पंप दिए जाएंगे। इसमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वितरण किए जाएंगे। सोलर पंप के लिए किसान 22 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से विभागीय पोर्टल से टोकन ले सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना में फसलों की सिंचाई के लिए सोलर पंप दिए जा रहे हैं। इसमें किसानों को 60 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा। जिसमें 30 फीसदी केंद्र व 30 फीसदी राज्य सरकार देगी। इसमें किसानों को अपना अंश 40 फीसदी देना होगा। जनपद में 143 किसानों को सोलर पंप वितरित किए जाएंगे। सोलर पंप पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। इसके लिए किसान 22 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से विभागीय वेबसाइट से टोकन जारी कर सकेंगे। टोकन जारी होने के सात दिन के अंदर अपने अंश की राशि को बैंक में जमा करना होगा। तय समय में जमा न करने वाले किसानों को टोकन निरस्त कर दिया जाएगा।
शासन द्वारा किसानों को सिंचाई की सुविधा के लिए सोलर पंप अनुदान पर दिए जाएंगे। इसके लिए किसान 22 अक्तूबर को टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
- संतोष कुमार सविता, उप कृषि निदेशक