फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers should adopt organic farming, income will be doubled: Chandrika Upadhyay

किसान जैविक खेती अपनाएं, दो गुनी होगी आय: चंद्रिका उपाध्याय

Fri, 31 Dec 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers should adopt organic farming, income will be doubled: Chandrika Upadhyay
ललितपुर। भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में कस्बा बिरधा में आयोजित किसान सम्मेलन में लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने किसानों को सरकार की योजनाएं बताईं। साथ ही जैविक खेती को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन करके सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों के लिए संचालित प्रदेश सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि किसान जैविक खेती को अपनाएं, जिससे उनकी आय दोगुनी होगी। आज जैविक गेहूं की कीमत बाजार में चार हजार रुपये है। सरकार ने भी इसको क्रय करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने भी सरकार की योजनाओं को बताया। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा किसानों की किसी भी प्रकार की दुर्घटना पर पांच लाख रुपये योगी सरकार दे रही है। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि बांस निर्मित उत्पादों के लिए हम चीन पर निर्भर थे, लेकिन मोदी सरकार बांस की खेती को बढ़ावा दे रही है। बांस के उत्पाद विदेशों तक में निर्यात हो रहे हैं। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश टोंटे ने भी किसानों को संबोधित किया। इस मौके पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटैरिया, निर्वतमान जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी, महेश श्रीवास्तव, वंशीधर श्रीवास, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु श्रीवास्तव, जिला मीडिया सह संयोजक सम्राट राजा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रजक करमरा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह लोधी, हरेंद्र बुंदेला, दीपक मिश्रा, संदीप बुंदेला, चंद्रशेखर पंथ, प्रदीप चौबे, रमेश लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों को सुधारने के लिए भेजें कार्ययोजना
किसान सम्मेलन में लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री ने सदर विधायक की मांग पर खस्ताहाल सड़कों को संज्ञान लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शहर की मुख्य सड़क घंटाघर से गोविंद सागर बांध तिराहे तक का रोड निर्माण के लिए कार्ययोजना शासन को भेजने और शहजाद नदी पर पुल के निर्माण के संबंध में सेतु निगम के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed