फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers in Mahroni distressed by DAP shortage.

Lalitpur News: महरौनी में डीएपी की कमी से किसान परेशान

Thu, 08 Oct 2026 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers in Mahroni distressed by DAP shortage.
महरौनी। तहसील क्षेत्र के किसान डीएपी उर्वरक के लिए भटक रहे हैं। सहकारी समितियों पर तीन दिन से डीएपी उपलब्ध नहीं है। बाजार में यह 1350 रुपये के बजाय 1900 रुपये में बिक रही है। किसान बोआई का समय नजदीक आने से चिंतित हैं। महरौनी सहकारी समिति के सचिव उत्तम सिंह के पास पांच समितियों का कार्यभार है। इनमें महरौनी, गुढ़ा, भौंडी, बानपुर और कैलगुवां शामिल हैं। इन समितियों को अस्थायी रूप से निजी लड़कों द्वारा चलाया जा रहा है। नकद में डीएपी खरीदने वाले किसानों से 1400 से 1500 रुपये लिए जा रहे हैं। मजबूर किसान अधिक पैसे देकर उर्वरक खरीदने को विवश हैं। संवाद
विज्ञापन

00000
बाजार में डीएपी 1900 रुपये की बिक रही है, जो बजट से अधिक है। सचिव सहकारी समिति पर नहीं आते है प्राइवेट लड़के से काम कराया जा रहा है जिससे भ्रष्टाचार हावी है।-जंडेल सिंह,किसान
विज्ञापन

000000
अतिवृष्टि से खरीफ की फसल नष्ट हो गई है, खेतों की सफाई करने में भी खर्च हो रहा है कई दिनों से डीएपी लेने के लिए सहकारी समिति के चक्कर लगा रहे है कोई नहीं सुनता है।बाजार से खरीदने से बहुत महंगी पड़ रही है।-लक्ष्मण सिंह,किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
वर्जन
पांच समितियों का चार्ज होने से सब जगह हमारा रहना संभव नहीं है। किसानों को ब्लैक में डीएपी बेंचने की जानकारी नहीं है मै कल ही महरौनी समिति पर जाऊंगा और नकद में किसानों को दी गई खाद की सूची बनवाकर जांच कराऊंगा।-उत्तम सिंह, सचिव सहकारी समिति महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed