फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmers disturbed

महरोनी में गल्ला मंडी न खुलने से किसान परेशान

Mon, 13 Apr 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
farmers disturbed
अर्जुनखिरिया। किसानों ने साल भर जीतोड़ मेहनत करके और कर्ज लेकर जैसे - तैसे फसलें तैयार कर लीं, लेकिन गल्ला मंडी नहीं खुलने से किसान अपनी फसल कम रेट पर बेचने को मजबूर हैं। गल्ला मंडी नहीं खुलने से मध्य प्रदेश के कारोबारी कम दामों पर उपज खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन से किसानों को कटाई के लिए समय से मजदूर नहीं मिलें। हार्वेस्टर इक्का - दुक्का आए तो उन्होंने किसानों की फसल को 1700 रुपये से लेकर 2000 रुपये प्रति एकड़ तक कटाई की। अनाज तो तैयार होकर किसान घर ले आया, अब समस्या यह आ रही है कि किसानों के पास जो जमा पूंजी थी, वह फसलों को तैयार करने में खत्म हो गई। लॉकडाउन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदार रोजमर्रा का सामान दोगुने दामों पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की मजबूरी का फायदा कुछ मध्य प्रदेश के व्यापारी उठा रहे हैं। वह स्थानीय छोटे व्यापारियों से मिलकर ग्राम धौलपुरा, गदौरा, भोंटा, सिमिरिया, देनपुरा, मुड़िया, गुढ़ा, पड़रिया, ककरुआ, अर्जुन खिरिया, बनयाना, बछरई आदि गांवों में कम दामों पर किसानों से अनाज खरीद रहे हैं। जनहित में गल्ला मंडी खुलवाने की मांग किसानों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कर्ज लेकर किसी तरह फसल तो तैयार कर ली, लेकिन गल्ला मंडी नहीं खुलने से किसान एक- एक पैसे को परेशान है। मजबूरी में कम रेट में अनाज बेचना पड़ रहा है।
- ओमप्रकाश तिवारी
लॉकडाउन की वजह से गल्ला मंडी बंद है। किसानों के पास पैसा भी नहीं बचा है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
- सुखनंदन पटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed