फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmers budget, demand more

किसान हितैषी बताया बजट, कुछ और थीं उम्मीदें

Tue, 23 Feb 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
farmers  budget, demand more
ललितपुर। विधानसभा में पेश किए बजट में किसानों के हित में अनेक घोषणाएं की गई हैं। इससे किसान खुश हैं लेकिन डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी है। बजट में किसानों को मुफ्त पानी देने व रियायती दरों पर किसानों को फसली ऋण उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश के वित्तमंत्री ने सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में बताया कि किसानों की आय को दो गुना करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 से आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना लागू की है। साथ ही किसानों को मुफ्त पानी देने की सुविधा के लिए भी बजट जारी किया है।
विज्ञापन

जनपद के किसानों ने बजट को किसान हितैषी बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को रियायती दरों में ऋण देने की सुविधा की है। इससे किसानों को अधिक ब्याज नहीं देना होगा। कम ब्याज दर से ऋण चुकाने में भी सुविधा होगी और कर्ज लेने में भी राहत मिलेगी। साथ ही मुक्त पानी से भी किसानों को अधिक लाभ मिलेगा। हालांकि कुछ किसानों ने बताया कि सरकार के बजट में किसानों को डीजल की कीमतों में कमी होने की उम्मीद थी, लेकिन इससे किसानों को राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शासन ने किसान हितैषी बजट दिया है। इसमें किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा की। ऋण की दरों में भी राहत देने का ऐलान किया है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। मुकेश लोधी करमरा
--
बजट में किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत करने पर जोर दिया गया है। जहां रियायती दरों में लोन मिलने से किसानों को कम ब्याज देना होगा। इससे किसानों को कर्ज चुकाने में राहत मिलेेगी। दुरजू झां
--
प्रदेश सरकार का बजट किसान हितैषी रहा है, लेकिन किसानों को डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में किसानों केे महंगे दामों में ही डीजल लेना होगा। नत्थू राजपूत

--
बजट में किसान का ध्यान रखा गया है, लेकिन डीजल में राहत व कृषि यंत्रों का लक्ष्य बढ़ाए जाने की आवश्यकता थी, इससे किसानों को राहत हो सकती थी, जिसे पूरा नहीं किया गया है। महेंद्र नामदेव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed