फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers blocked the highway by parking their tractors on it.

Lalitpur News: किसानों ने हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर लगाया जाम

Tue, 06 Oct 2026 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the highway by parking their tractors on it.
हाईवे से शहर में आने वाले मुख्य मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
ललितपुर। कैलगुवा ओवरब्रिज के पास सोमवार को नेशनल हाईवे-44 पर किसानों ने ट्रैक्टर और पिकअप खड़े कर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप था कि परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी द्वारा उपज लेकर जा रहे एक किसान के वाहन को रोककर परेशान किया गया। इससे आक्रोशित किसानों ने हाईवे पर वाहन खड़े कर दिए। जाम के कारण दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान एंबुलेंस समेत बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

किसानों के हाईवे पर वाहन खड़े करने से बस और चार पहिया वाहनों में सवार यात्रियों को चिलचिलाती धूप में परेशानी उठानी पड़ी। किसानों के विरोध के बीच संबंधित अधिकारी के मौके से चले जाने के बाद यातायात पुलिस पहुंची और किसानों से बातचीत की। इसके बाद हाईवे से वाहनों की निकासी शुरू हो सकी।
विज्ञापन

0हाईवे का जाम खुलने के बाद बड़ी संख्या में किसान और अन्य वाहन नवीन गल्ला मंडी की ओर पहुंच गए। इससे मंडी के बाहर मुख्य सड़क पर भीषण जाम लग गया। वाहन आमने-सामने फंस गए और मंडी के द्वार पर भी आवागमन बाधित हो गया। जाम एलआईसी कार्यालय से ऋंगीऋषि धर्मकांटा तक फैल गया। स्थिति बिगड़ने पर यातायात पुलिस ने इलाईट चौराहा से खिरकापुरा होकर हाईवे की ओर वाहनों को डायवर्ट किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने एक ओर की सड़क खाली कराकर वाहनों की निकासी कराई। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
जाम में करीब 30 मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस
नवीन गल्ला मंडी के सामने लगे जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। इसमें ग्राम निवाई में वाहन दुर्घटना में घायल भगवानदास को मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। करीब 30 मिनट तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही। चालक ने हूटर बजाकर निकलने का प्रयास किया, लेकिन रास्ता नहीं मिला। बाद में यातायात पुलिस ने वाहनों को रोककर एंबुलेंस को रास्ता दिलाया। इसके बाद घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जा सका।
--------------------------------
पहले भी लगे हैं किसानों को परेशान करने के आरोप
आठ अप्रैल 2025 को इंदौर से ललितपुर आ रही पपीते से भरी पिकअप को गल्ला मंडी के पास यात्री कर अधिकारी ने ओवरलोड बताते हुए 26 हजार रुपये का चालान किया था। वाहन पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया गया था। चालक के दिनभर परिवहन विभाग कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी वाहन नहीं छोड़ा गया। नौ अप्रैल की सुबह चालक कार्यालय की छत पर लगे वायरलेस टावर पर चढ़ गया था। अधिकारियों के आश्वासन के बाद वह नीचे उतरा और वाहन छोड़ा गया।

31 अक्तूबर 2025 को पिकअप चालकों ने एनएच-44 पर चक्काजाम किया था। चालकों ने परिवहन विभाग के अधिकारी पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर दिए थे। करीब डेढ़ घंटे तक चले जाम से दोनों ओर लगभग डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई थी। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने चालकों की समस्या सुनी और उन्हें समझाकर जाम खुलवाया था।
-------------------------
यात्री कर अधिकारी पर आरोप लगाकर हाईवे पर किसानों द्वारा जाम लगाए जाने की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- विपिन कुमार चौधरी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed