{"_id":"6862ddf7aaa26bb4d50a2557","slug":"farmers-are-in-danger-due-to-high-tension-wires-hanging-in-the-fields-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-138190-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेतों में हाईटेंशन तार लटकने से किसानों पर मंडरा रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेतों में हाईटेंशन तार लटकने से किसानों पर मंडरा रहा खतरा
विज्ञापन
डोंगराखुर्द/ललितपुर। ब्लॉक मड़ावरा के खेतों में हाईटेंशन तार काफी नीचे तक लटक रहे हैं। कहीं खंभे भी टेढ़े हो गए हैं, जिनके गिरने का खतरा बना है। बिरधा बिजलीघर से निकली नाराहट फीडर की जामनी हाईटेंशन लाइन खेतों में लटकने से ग्रामीणों में डर बना हुआ है।
बिरधा स्थित पावर हाउस के नाराहट फीटर से निकली जामनी बांध हाईटेंशन लाइन खेतों में लटक रही है। तार में कई जगह-जगह जोड़ हैं, इससे आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि तेज हवा में तारों के आपस में टकराने से चिंगारी खेतों में गिरती है। कई बार आग लगने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। एक सप्ताह पूर्व तार जमीन पर गिरने से करंट की चपेट में आने से आठ गायें मर गई थीं।
बिरधा स्थित पावरहाउस से नाराहट फीडर से निकली 11 हजार की लाइन के तार खेतों में लटक रहे हैं। यह सालों पुरानी लाइन है। इसकी कभी मरम्मत नहींं की गई। ग्रामीणों के अनुसार गुरयाना गांव में खेत से निकली लाइन जमीन से पांच-छह फीट ऊपर होने से उन्हें हर वक्त खतरा बना रहता है। जुताई, बोवाई और सिंचाई करने में परेशानी होती है और ट्रैक्टर संभल कर चलाना पड़ता है।
विज्ञापन
ग्रामीणाें ने डीएम से खेतों में लटक रही लाइनों को ठीक कराने व लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।