{"_id":"67e6edb0f8764e4a270b5f24","slug":"farmers-are-giving-priority-to-the-market-due-to-cash-payment-lalitpur-news-c-131-ltp1001-132319-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नकद भुगतान मिलने से मंडी को प्राथमिकता दे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नकद भुगतान मिलने से मंडी को प्राथमिकता दे रहे किसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शादी, खेती और कर्ज चुकाने जैसी जरूरतें पूरी करने के लिए अधिकांश किसान अपनी उपज लेकर गल्ला मंडी पहुंच रहे हैं। यहां उन्हें नकद भुगतान किया जा रहा है। नवरात्र में भी फलदान के कार्यक्रम होने के चलते किसान गेहूं व मसूर आदि की कटाई कर गल्ला मंडी पहुंच रहे हैं।
रबी फसल की कटाई शुरू है। हर रोज मंडी में गेहूं की बंपर आवक हो रही है। मसूर व मटर की आवक भी बढ़ गई है।
मंडी आने वाले अधिकांश किसान ऐसे हैं, जिन्हें नकद रुपयों की जरूरत है। किसी के यहां शादी है तो किसी को कर्ज चुकाना है। कुछ किसानों को फसल की कटाई की मजदूरी देनी है। किसी को किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज भरना है। ऐसे में हर आढ़तिया के यहां अनाज की ढेरी लगी है। आगे और भी बढ़ेगी।