{"_id":"63090a72ff03fb60d77d0315","slug":"farmers-approaching-dm-seeking-compensation-for-kharif-crop-lalitpur-news-jhs2274748105","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीफ फसल का मुआवजा मांगने डीएम के पास पहुंच रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीफ फसल का मुआवजा मांगने डीएम के पास पहुंच रहे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद खरीफ फसल नष्ट होने को लेकर प्रतिदिन किसान डीएम के पास मुआवजा की मांग करते हुए ज्ञापन देने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को ब्लॉक बार के ग्राम टौरिया, ब्लॉक बिरधा के ग्राम रजवारा व स्वामी ब्रह्मानंद किसान बिग्रेड ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ब्लॉक बार अंतर्गत गांव टौरिया के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। जिसमें बताया गया कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण नदी-नालों में अधिक पानी होने से उनके खेतों में खड़ी उड़द, मूंग, तिली की फसल डूबकर काला व पीली होकर नष्ट हो गई। डीएम से नष्ट हुई फसल की जांच कराई जाकर क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर पंकज, अमोल राजा, प्रताप, रमेश, अमरसा, रामसिंह, प्रभा, दीपक, अशोक, प्रदीप, रामदास, मंगल, दिनेश कुमार, रामकिशोर, बोबीराजा, प्यारेलाल, ब्रजेंद्र, हरीराम, सत्येंद्र, नारान, अरबिंद, बृजेश, विकास कुमार के हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी बने हैं। वहीं ब्लॉक बिरधा के ग्राम रजवारा निवासी ग्रामीणों ने भी जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर राजनारायण तिवारी, बाबूलाल कुुशवाहा, मुकेेश कुमार, चुन्नीलाल, एमपी सिंह, कैलाश, जयप्रकाश तिवारी, राघवेंद्र, अरबिंद राय, सुरेंद्र कुमार, हीरालाल, पूरन, धर्मेंद्र, मूलचंद्र, भगवानदास पाल, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र, विनोद कुमार, शत्रुघन सिंह, विनोद कुमार के हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी बने हैं। इसी प्रकार स्वामी ब्रह्मानंद किसान ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। जिसमेें भारी बारिश से जनपद के किसानों की खरीफ फसल पचास फीसदी से अधिक नष्ट हो जाने के चलते नष्ट हो गई है। पीड़ित प्रत्येक किसान को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। ज्ञापन पर कल्लू, पुष्पेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, माधव सिंह, दुष्यंत, देव के हस्ताक्षर बने हुए हैं।