{"_id":"6712c6fbed9f0f397d03aac7","slug":"farmer-who-went-to-water-his-crop-died-due-to-electric-shock-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-122697-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फसल में पानी देने गए किसान की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फसल में पानी देने गए किसान की करंट से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा/ललितपुर। फसल में पानी देते समय किसान करंट की चपेट में आ गया और अचेत हो गया। परिजन उसे बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम नीमखेरा निवासी लखनलाल विश्वकर्मा (40) शुक्रवार सुबह खेत पर मूंगफली की फसल खुदवाने के लिए पानी देने गया था। यहां पानी देते समय वह करंट की चपेट में आ गया।
परिजन उसे आनन फानन सीएचसी बिरधा लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने बताया कि मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है। वह डेढ़ एकड़ जमीन पर खेती कर अपने परिवार का लालन पालन करता था। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।ा