फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer suicide by pesticide

कीटनाशक खाने से ग्रामीण की मौत

Wed, 02 Dec 2020 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
farmer suicide by pesticide
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। थाना पाली के अंतर्गत ग्राम करमरा में गेहूं और मसूर की फसल खराब होने से परेशान एक किसान ने कीटनाशक खा लिया। खेत में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की माली हालत ठीक नहीं थी। उसके पास मात्र ढाई एकड़ जमीन ही थी। परिवार के अनुसार फसल कीड़े लगने से खराब हो गई थी।
विज्ञापन

ग्राम करमरा निवासी श्रीराम अहिरवार (33) पुत्र निर्भय अहिरवार सोमवार को दोपहर में खेत में फसल की सिंचाई करने गया था, सिंचाई के बाद उसका भाई लाल सिंह घर चला गया। लाल सिंह रात में 12:30 बजे खेत पर पहुंचा तो भाई श्रीराम खेत पर पड़ा तड़प रहा था। यह देख लाल सिंह ने अन्य परिजनों को सूचना दी और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाल सिंह ने बताया कि भाई श्रीराम के पास टुकड़ों में मात्र ढाई एकड़ जमीन ही थी। उसने अपने दूसरे खेत में मसूर व गेहूं की फसल बोयी थी, जिसे कीड़े खा गए और पूरी फसल बर्बाद हो गई, इसे लेकर श्रीराम काफी परेशान रहता था।
विज्ञापन

पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं है, ग्वालियर से चल रहा इलाज
मृतक के भाई लाल सिंह ने बताया कि उसके भाई श्रीराम की पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं है, उनका तीन साल से ग्वालियर में उपचार चल रहा। समें काफी पैसा खर्च हो रहा था। उधर, गेहूं और मसूर की फसल भी कीड़े लगने से खराब हो गई थी। लाल सिंह ने संभावना जताई कि इन्हीं कारणों से परेशान होकर उसके भाई ने देर रात को खेत पर कीटनाशक का सेवन करके जान दे दी। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed