फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer socide in lalitpur

किसान ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Sat, 06 Apr 2019 01:25 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
farmer socide in lalitpur
socide - फोटो : demo
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सीरोन  में एक किसान ने शुक्रवार की दोपहर में आत्महत्या कर ली। मृतक खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजन आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बता रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम सीरोन निवासी शोभाराम (55) पुत्र थनुआ कुशवाहा खेती- किसानी कर अपना और परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की दोपहर पुत्र को सूचना मिली कि उसके पिता का मृतक शव ग्राम गोराकलां और पिसनारी के मध्य स्थित सिद्ध टोरिया के पास एक महुआ के पेड़ पर टंगा है। आनन- फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र हाकम कुशवाहा ने बताया कि उसके पिता की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी, जिससे वह काफी परेशान रहा करते थे। संभवत: इसी परेशानी को लेकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। उधर, थाना पुलिस मड़ावरा से सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर मिली है। इसमें आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी वजह बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed