फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer massacre: Five absconding accused sent to jail

किसान हत्याकांड : फरार चल रहे पांच आरोपियों को भेजा गया जेल

Wed, 08 Jan 2025 11:38 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmer massacre: Five absconding accused sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट/ललितपुर। शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान चली गोली से किसान की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थाना पूराकलां के ग्राम बलरगुवां में पांच जनवरी को शराब के नशे में दो पक्षों में हुए विवाद में चली गोली से अमर सिंह की मौत हो गई थी। जबकि, उसका भतीजा राजपाल गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने मृतक अमर सिंह के भतीजे धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर नामजद आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम सहित थाना पूराकलां पुलिस को निर्देशित किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसी दिन दो हत्यारोपी बलवंत व बलवीर को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरे हत्यारोपी नन्हें राजा को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, फरार नामजद पांच आरोपियों में जजपाल सिंह, मनोहर सिंह, सुखपाल उर्फ हल्के, सोनू, चंद्रपाल की तलाश में टीमें जुटी थीं। बुधवार को पुलिस ने आरोपी जजपाल को ग्राम भुचेरा के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, चार अन्य आरोपियों को ग्राम एवनी पानी की टंकी के समीप से गिरफ्तार किया। जजपाल के पास से पुलिस ने तमंचा, दो कारतूस बरामद किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed