फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer fell in well with tractor trolly

ट्रैक्टर ट्रॉली समेत कुआं में गिरने से किसान की मौत

Fri, 24 Sep 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
farmer fell in well with tractor trolly
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारव में बृहस्पतिवार को दिन के समय खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करके घर लौट रहा किसान ट्रैक्टर ट्रॉली समेत कुएं में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने कुआं खाली करके किसान के शव को कुआं से किसी प्रकार बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारव निवासी सुनील यादव बृहस्पतिवार को सुबह खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करने गया था। खेत में कीटनाशक के छिड़काव के बाद जब वह शाम को करीब पौने चार बजे ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कच्ची सड़क के किनारे रास्ता दलदल में तब्दील होने की वजह से उसका ट्रैक्टर कुआं में गिर पड़ा और वह पानी में डूब गया। यह देख ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर शव को किसी प्रकार बाहर निकाला और घटना की सूूचना बानपुर पुलिस को दी। मृतक के नाम करीब दो एकड़ जमीन है। मृतक के दो बेटे हैं और वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed