{"_id":"62dee69d5b0dc96c6f630ce7","slug":"farmer-dies-under-suspicious-circumstances-lalitpur-news-jhs2254976139","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसौराकलां निवासी मनीष रजक (32) पुत्र घनश्याम रजक को रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
ग्राम मसौराकलां निवासी मनीष रजक रविवार की सुबह खेतों में दवा छिड़कने के लिए गया था। इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी तो वह मोहल्ला लेड़ियापुरा स्थित मकान पर बाइक से आया और परिजनों को तबीयत खराब होने की बात कहते हुए बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया, लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
परिजन उसके शव को वापस जिला अस्पताल ले गए। जहां कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा रामदयाल ने बताया कि मनीष के दो बेटे हैं। खेतीबाड़ी करता था। उसके पास लगभग साढ़े तीन एकड़ जमीन है। वहीं पोस्टमार्टम में उसकी मौत विषाक्त खाने के कारण होने की पुष्टि हुई है।