{"_id":"64f8d420c3d3004a6c09ba1c","slug":"farmer-dies-after-getting-electrocuted-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-3305-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: करंट की चपेट में आकर किसान की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: करंट की चपेट में आकर किसान की गई जान
Thu, 07 Sep 2023 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन विद्युत करंट दौड़ने से हुआ हादसा
मड़ावरा। बुधवार को दिनभर से हो रही बारिश के दरम्यान देर शाम करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। हाईटेंशन लाइन टूटकर केबल से टकरा गई थी।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गोराकला में पिसनारी रोड पर बस स्टैंड के नजदीक रहने वाले अजय कुमार ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे के दरम्यान बूंदाबांदी के बीच जब बिजली आई तो हाईटेंशन लाइन टूटकर खंभे पर बंधी उसके घर की केबल से टकरा गई और केबल में चिंगारी के साथ आग लग गई।
उसी समय घर में मौजूद उसके 50 वर्षीय पिता प्यारेलाल केबल की चपेट में आ गए। थाना मड़ावरा सूचना भेज दी गई। बताया गया है कि मृतक सीमांत किसान थे, जिसके परिवार में पत्नी बच्चों समेत आठ सदस्य हैं जो खेतों में मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा था। ग्रामीणों द्वारा प्रशासन से मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की गई है। संवाद