फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer dies after falling in a well

खेत पर फसल काटने गए किसान की कुआं में पैर फिसलकर गिरने से मौत

Thu, 29 Sep 2022 10:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after falling in a well
ललितपुर। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम हिंगौरा निवासी अनूप सिंह उर्फ बब्लू पुत्र बृग सिंह बुधवार दोपहर तिल की फसल काटने के लिए खेत पर गया था, जहां पानी भरते समय कुएं में पैर फिसलकर गिरने से उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर थाना पूराकलां पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम हिंगौरा निवासी अनूप सिंह (38) बुधवार दोपहर बारह बजे घर से खाना खाने के बाद तिल की फसल की कटाई के लिए खेत पर गया था, जहां वह काफी देर तक कटाई करता रहा। इसी दौरान वह कुएं पर पानी भरने गया तो वहां पानी खींचते समय उसका पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने छह बजे उसकी पत्नी सविता जब खेत पर पहुंची और कुएं के पास जाकर देखा तो उसके पति अनूप सिंह की चप्पलें कुएं में उतराती दिखीं, जिस पर अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए और कुएं में झांकर देखा तो कुएं में चप्पलों के साथ ही कसैंड़ी भी पड़ी थी। जिस पर अनूूप के कुएं में पड़े होने की आशंका पर ग्रामीणों ने कांटा डाला, तो तीन बार के प्रयास में उसका शव बाहर निकल आया। जानकारी मिलने पर थाना पूराकलां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई कृपाल ने बताया कि अनूप की तीन बेटियां व एक बेटा है और वह तीन भाई व एक बहन में छोटा था। उसके पिता के नाम पांच एकड़ जमीन है, उसने बताया कि अनूप खेत पर फसल काटने गया था, तब उसे प्यास लगी, तो वह कुएं से पानी भरने गया होगा, जहां कुएं में पैर फिसलकर डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed