फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer died by snake bite

सांप के काटने से किसान की मौत

Thu, 16 Sep 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
farmer died by snake bite
Snake.jpeg - फोटो : Snake.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी में खेत पर काम कर रहे किसान की सांप के डसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी निवसी ईश्वरदास विश्वकर्मा बुधवार को सुबह मंदिर में पूजा करने गया था। इसके बाद मंदिर से लौटकर वह खेत पर चला गया। जहां उसका बेटा दीपचंद भी साथ में गया था, जो कुछ आगे निकल गया। जब ईश्वरदास खेत पर कुछ काम कर रहा था, इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया, जिससे वह घबरा गया और वह बोल नहीं पा रहा था। जिस पर उसने बेटे को इशारे से बुलाया। उसने देखा तो उसके पैरों में निशान थे। बेटे ने अन्य लोगों की मदद से उसे उठाया और परिजनों को सूचना देकर पिता को बेसुध अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक बेटा और दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed