फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer died by a bite of poisonous insect

कीड़े के काटने से किसान की मौत, परिवार हुआ बेसहारा

Sun, 05 Jul 2020 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
farmer died by a bite of poisonous  insect
कैप्सन - मकान के बाहर विलाप करते परिजन - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम हर्षपुर में जहरीले कीड़े के काटने से एक किसान की मौत क्या हुई, उसका परिवार बेसहारा हो गया। किसान पट्टे की जमीन पर खेती कर किसी तरह तंगी में परिवार के साथ गुजर-बसर कर रहा था। अब उसकी मौत के बाद पत्नी और बच्चों को खाने के लाले पड़ गए हैं। गांव वाले भी उसके परिवार के भरण-पोषण को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल तहसीलदार ने किसान के आश्रितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्राम हर्षपुर निवासी लखनलाल (50) पुत्र स्वर्गीय हरि उर्फ हरप्रसाद के पास दो एकड़ जमीन का पट्टा है, जिससे किसी तरह उनके परिवार को भरण पोषण होता है। परिवार तंगी से गुजर रहा था। शनिवार की रात वह अपने घर में सो रहा था। रात में ही किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। लखन ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, लेकिन पत्नी और बच्चे कुछ कह सुन पाते इससे पहले ही सुबह उसकी मौत हो गई। लखनलाल की असमय मृत्यु से परिवार में कोहराम छा गया। गांव में मातम छा गया। जिसने सुना वही रो-रोकर बेहाल हो रही पत्नी नंदनी और बच्चों को सांत्वना देने पहुंच गया। जबकि उसकी पत्नी बच्चों के भविष्य और गृहस्थी चलाने की चिंता में बार-बार बेहोश हो रही थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों से किसान की मौत की सूचना मिलने पर तेरई फाटक चौकी पुलिस और लेखपाल विनोद यादव भी मौके पर गए। लेखपाल के अनुसार किसान की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। तहसीलदार सौरभ पांडेय के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के आश्रितों को जो सहायता देय होगी, अवश्य दी जाएगी। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। लखनलाल दीक्षित के दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र विवेक की उम्र लगभग 21 वर्ष और छोटे राज की उम्र 15 वर्ष है। पुत्री शिवा की उम्र 17 वर्ष है। किसी की भी शादी नहीं हुई हैं। लखनलाल अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed