फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fans and coolers are not working due to low voltage in the medical college

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में लो वोल्टेज से नहीं चल रहे पंखा, कूलर

Fri, 06 Jun 2025 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fans and coolers are not working due to low voltage in the medical college
- गर्मी से जूझ रहे मरीज, तीमारदार भी परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। बृहस्पतिवार को सुबह फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। लो वोल्टेज से कूलर तो दूर पंखा तक ठीक से नहीं चल रहे हैं। कुछ वार्ड में तो बल्व तक नहीं जल रहे हैं। ऐसे में मरीज भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं।

बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग एक बजे केबल में फाल्ट आने से मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होते ही चारों वार्ड में भर्ती मरीजों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। इसके बाद लगभग डेढ़ बजे केबल ठीक की, लेकिन आपूर्ति ठीक से बहाल नहीं हो सकी। लो वोल्टेज रहने से कूलर तो दूर पंखा तक नहीं चल पाए। पैलिएटिव जनरल कॉमन वार्ड में पंखा तो दूर बल्व तक नहीं जल रहे थे। पुरुष वार्ड में पंखा अधिक धीमी गति से चल रहे थे। ऐसे में मरीजों को समय काटना मुश्किल हो गया। हालत यह रही कि मरीज कपड़ों से हवा करते नजर आए। वहीं, महिला एवं बच्चा वार्ड की स्थित सबसे अधिक खराब रही। यहां पर पंखा तो दूर बल्व तक नहीं जल रहे थे। ऐसे में वार्ड में अंधेरा पसरा हुआ था। यहां पर पलंग पर भर्ती बच्चे गर्मी से हाल-बेहाल हो रहे थे। परिजन व तीमारदार कपड़ाें से हवा कर रहे थे। उधर, महिला सर्जीकल वार्ड में भी पंखा तक नहीं चल रहे थे। मरीजों ने बताया कि बिजली न होने से गर्मी में बैठना तक मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने दोपहर दो बजे के बाद आपूर्ति को दुरुस्त कर पाए। इसके बाद मरीजों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

---
केबल में फाल्ट आने से समस्या हो गई थी, जो ठीक हो गई है। अब आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। - डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed