फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   family membser assaulted

घर में घुसकर लाठी, डंडों, लोहे की छ्रड़ों से किया हमला, चार घायल

Tue, 17 Nov 2020 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
family membser assaulted
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
ललितपुर। थाना कोतवाली के अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा में घर में सो रहे एक परिवार के पांच सदस्यों को घर में घुसकर कुछ लोगों लाठी, डंडों व लोहे की छड़ों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने छह नामजद एवं 30 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला तालाबपुरा निवासी सच्चानंद गोलवानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात को वह और उसके परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे और कुछ लोग टीवी देख रहे थे। तभी उसके घर 25-30 लोग तलवार, डंडे, लोहे की छड़ें लेकर अंदर घुस आए और सभी की तलवार व डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इससे उसके पुत्र सुनील के सिर में चोटें आईं। उसके पिता का हाथ तोड़ दिया और उसके दूसरे पुत्र संतोष को तलवार व अन्य से मारपीट की, जिससे उसका पैर टूट गया। उसकी पत्नी को हाथ और कंधे में डंडों से मारपीट की गईा। उसके नाती हर्ष को भी मारापीटा, जिससे उसे चोटें आईं हैं। मारपीट करने वालों में आकाश कुशवाहा, प्रेमनारायण, गौरी कुशवाहा, मोनू राजा, धीरू राजा और सोनू राजा हैं। अन्य लोगों को वह नहीं जानता है। कोतवाली पुलिस ने सच्चानंद गोलवानी की तहरीर पर छह नामजद एवं 25-30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed