फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   falt in sub station

फाल्ट से सब स्टेशन में जंपर उड़ा, आग लगी

Mon, 13 Mar 2017 12:29 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 13 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
falt in sub station
फालट - फोटो : amar ujala
गल्ला मंडी स्थित नहर के पास 11 हजार केवी लाइन में फाल्ट होने से 66 केवी सब स्टेशन के यार्ड में हाइटेंशन लाइन का जंपर उड़ गया। इससे निकली चिंगारियों के कारण यार्ड में आग लग गई। कर्मचारियों ने आननफानन में मिट्टी फेंककर आग बुझाई।  यहां सर्किट ब्रेकर हाइटेंशन लाइनों में वोल्टेज को कंट्रोल करने के लिए फीडर की मशीनों से जोड़े गए हैं। इसके कारण नगर के कई मोहल्लों की बिजली छह घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन



गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर चार की वैक्यूम सर्किट ब्रेकर मशीन में शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे ब्लास्ट हो गया था। वहीं, कुछ इसी दौरान हाइटेंशन लाइन जोड़ते समय यहां स्थापित सर्किट ब्रेकर मशीन में भी जोरदार ब्लास्ट हो गया। इसके कारण मशीन में आग लगने के साथ ही मशीनों के उपकरण दूर जा गिरे। ऐसे में यहां ड्यूटी पर तैनात सब स्टेशन ऑपरेटर बाल-बाल बच गया। हालांकि यार्ड में ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ने से आपूर्ति बंद हो गई। आपूर्ति बंद न होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। इस वजह से फीडर नंबर चार, पांच और नेहरू नगर के लगभग 18 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति छह घंटे से अधिक समय तक ठप रही। जानकारी मिलने पर अवर अभियंता पंकज मौर्य के नेतृत्व में विद्युत कर्मियों ने मशीन में फाल्ट को ठीक किया। इसके साथ ही एक घंटे के अंतराल में दो मशीनों में फाल्ट ने विभाग को परेशानी में डाल दिया। ब्रेकर मशीन में इंटरनल वायरिंग में फाल्ट इतना जबरदस्त रहा कि मशीन के तकनीकी पुर्जे पिघल गए और टूट कर दूर जा गिरे। जबकि वायरिंग पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन



विभागीय अधिकारियों व कर्मियों ने शनिवार को रात में करीब साढ़े दस बजे उक्त मशीन की सप्लाई अन्य फीडरों से काटकर फीडरों की बिजली आपूर्ति सुचारु की। इसी प्रकार शनिवार को तीन फीडरों के अंतर्गत मुहल्ला सदनशाह, कलेक्ट्रेट, कचहरी, विकास भवन, कृषि कालोनी, बन विभाग कालोनी, वर्णी चौराहा, गांधीनगर, आजादपुरा, आजादपुरा द्वितीय, पुराना सूचना केंद्र, चंडी मंदिर, स्टेशन क्षेत्र, देवगढ़ रोड, चांदमारी व मुहल्ला नेहरूनगर आदि की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक ठप रही। वहीं, रविवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे पिसनारी फीडर के अंतर्गत गल्लामंडी के पूर्व नहर के पास हाइटेंशन लाइनों के तार ढीले होने के कारण आपस में टकरा गए, जिससे सब स्टेशन के यार्ड में हाइटेंशन लाइन का जंपर उड़ने से यार्ड में आग लग गई। विद्युत कर्मियों ने मिट्टी फेंक कर तत्काल आग पर काबू पाया। अन्यथा यहां से निकली अन्य फीडरों की केबलों में आग लग सकती थी।             
विज्ञापन
विज्ञापन


14 घंटे बंद रही जिला अस्पताल की बिजली            
ललितपुर। रौंड़ा स्थित 132 केवी सब स्टेशन में स्थापित जिला अस्पताल के स्वतंत्र फीडर की बिजली शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ बजे टीकमगढ़ रेलवे लाइन के पास 33 केवी विद्युत लाइन का केबल बक्सा बर्स्ट हो गया। इससे जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन शनिवार को सुबह होने पर विद्युत कर्मियों द्वारा पेट्रोलिंग की गई और बर्स्ट हुए केबल बक्सा को ठीक कर शनिवार की शाम करीब सवा चार बजे के बाद आपूर्ति सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed