फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Expressed outrage at the mess in schools meet

विद्यालयों में गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी

Sun, 20 Nov 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
 Expressed outrage at the mess in schools meet
school, lalitpur news - फोटो : demo
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा में गुणात्मक सुुधार के साथ ही भौतिक वातावरण सुंदर बने इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा रामगोपाल वर्मा ने मड़ावरा ब्लाक के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा को कई विद्यालयों में रंगाई-पुताई न होने और विद्यालय परिसर में सफाई न मिलने पर नाराजगी जताईं। मिड-डे मिल में गड़बड़ी मिली जिस पर उन्होंने एक सप्ताह के अंदर सुधार लाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय हंसरा का निरीक्षण किया। इसमें पाया कि विद्यालय में रंगाई-पुताई नहीं हुई है। इसके साथ ही शौचालय बेहद गंदे थे और आसपास बड़ी-बड़ी घास खड़ी मिली। थी। उन्होंने विद्यालय की रंगाई-पुताई कराने और सफाई कराने के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा था। प्राथमिक विद्यालय गंगचारी परिसर में बडी-बडी घास खड़ी थी तथा मिड-डे मील भी ठीक नहीं बना थाञ उन्होंने मिड-डे मील में मसाले की मात्रा बढ़ाने व टमाटर का प्रयोग करने के निर्देश दिये। पूर्व माध्यमिक विद्यालय विद्यालय गंगचारी परिसर में सफाई दिखी और मिड-डे मील भी ठीक बना मिला। प्राथमिक विद्यालय गंगचारी व उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगचारी दोनों में बच्चों का शैक्षिक स्तर ठीक मिला।
विज्ञापन

 प्राथमिक विद्यालय हिलगन, बम्हौरीखुर्द, में पुताई न होने पर जल्द से जल्द पुताई कराने के निर्देश संबंधित शिक्षक को दिए। प्राथमिक विद्यालय सीरोंन एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सीरोंन में पुताई कार्य चल रहा था, ठीक से पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजौला और प्राथमिक विद्यालय रजौला में पुताई एवं पेंटिंग का कार्य अच्छा मिला। बच्चों का शैक्षिक स्तर भी ठीक मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय रजौला का भौतिक वातावरण सुंदर मिला विद्यालय परिसर में सागौन, आंवला, शीशम सहित लगभग 250 नये पौधे इंप्रअ मुन्ना खान व सअ रामचरन नामदेव द्वारा लगाये गये हैं। एबीएसए ने उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रंशसा की। खण्ड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा ने निरीक्षण किये गये सभी विद्यालयों के शिक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि एक सप्ताह के अंदर पुताई एवं पेंटिंग का कार्य पूरा कर विद्यालय परिसर व शौचालयों की सफाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed