फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Explanation sought from three employees for carrying the patient on the back

Lalitpur News: मरीज को पीठ पर बिठाकर ले जाने में तीन कर्मचारियाें से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 17 Jun 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from three employees for carrying the patient on the back
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नोडल अधिकारी के निरीक्षण में मरीज को पीठ पर बिठाकर ले जा रहे तीमारदार के मामले में तीन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीनों कर्मचारियों से दो दिन में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब हो कि 14 जून की शाम को सीईओ बीडा व नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान कंबाइंड वार्ड में भर्ती बालाबेहट निवासी मरीज भैयालाल को परिजन पीठ पर बैठाकर रैंप से नीचे आ रहा था। मरीज को पीठ पर बिठकर आता देखकर नोडल अधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मामले में कॉलेज प्रशासन ने बताया कि पहले निर्देश दिए गए हैं कि किसी मरीज के तीमारदार द्वारा स्ट्रेचर व व्हीलचेयर न चलवाई जाए। इसके बाद भी तीमारदार आपकी ड्यूटी के समय मरीज को अपनी पीठ पर बिठाकर ले जा रहे हैं, जो खेदजनक है। प्रधानाचार्य डॉ. डीनाथ ने वार्ड की नर्सिंग अधिकारी प्रिया राठौर, वार्डबॉय नरेंद्र कुमार व प्रशांत से दो दिन में अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed