{"_id":"58e7e1694f1c1b4a3e5b9758","slug":"explain-explanation-on-clearing-dishes-from-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से बर्तन साफ कराने पर स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से बर्तन साफ कराने पर स्पष्टीकरण तलब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
school, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुरा में बच्चों को जमीन पर बैठाकर मिडडे मील परोसना एवं बर्तन साफ कराना महंगा पड़ गया। खंड शिक्षा अधिकारी नगर ने इस मामले में प्रधानाध्यापिका सहित तीन शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण तलब किया है।
खंड शिक्षा अधिकारी नगर आभा अग्रवाल ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को जमीन पर बैठाकर मिडडे मील परोसा जा रहा था। बहीं कई बच्चे बर्तन साफ कर रहे थे जो शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है। इसके अलावा शैक्षिक गुणवत्ता भी न्यून पाई गई। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब किया है। प्राथमिक विद्यालय रामराजा मंदिर में मेन्यू की अनदेखी करते हुए बच्चों को बिस्कुट वितरित किए गए।
इस दौरान केवल तीन बच्चे स्कूल में उपस्थित थे। जिस पर प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्राथमिक विद्यालय चंडीमाता में 76 के सापेक्ष 10 बच्चे उपस्थित मिले। कक्षा तीन, चार व पांच के बच्चों को अंकों व मात्राओं का ज्ञान भलीभांति नहीं है। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी नगर ने विद्यालय की दो सहायक अध्यापिकाओं से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
अनुचर का रोका वेतन
नगर संसाधन केंद्र कार्यालय में अनुचर को शराब पीकर उपस्थित होना महंगा पड़ गया है। खंड शिक्षा अधिकारी नगर आभा अग्रवाल ने कार्रवाई करते हुए अनुचर का वेतन रोक दिया है। उन्होंने आदेश में कहा है कि सात अप्रैल को अनुचर शराब पीकर उपस्थित हुए। यही नहीं, बार-बार बिना किसी सूचना के लंबे समय तक अनुपस्थित रहते हैं।