{"_id":"689643e6b0c8b13a1000385e","slug":"exhibition-organized-in-collectorate-on-the-centenary-of-kakori-train-incident-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-140530-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: काकोरी ट्रेन कांड की शताब्दी पर कलक्ट्रेट में लगाई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: काकोरी ट्रेन कांड की शताब्दी पर कलक्ट्रेट में लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन
ललितपुर। काकोरी ट्रेन कांड के शताब्दी महोत्सव पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी व रंगोली का आयोजन हुआ। इस दौरान काकोरी शहीद स्मारक, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र रावत ने काकोरी ट्रेन कांड से संबंधित चित्र प्रदर्शनी व छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित लघु फिल्म में बताया गया कि क्रांतिकारियों को स्वतंत्रता आंदोलन चलाने के लिए धन की तत्काल जरूरत थी। शाहजहांपुर में हुई बैठक के दौरान राम प्रसाद बिस्मिल ने अंग्रेजी सरकार का खजाना लूटने की योजना बनाई। दल के ही एक प्रमुख सदस्य राजेंद्र नाथ लाहिड़ी ने 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जिले के काकोरी रेलवे स्टेशन से चली सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर को चेन खींच कर रोक लिया। क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में अशफाक उल्ला खां, चंद्रशेखर आजाद व छह अन्य सहयोगियों ने ट्रेन पर धावा बोलते हुए सरकारी खजाना लूट लिया।
अंग्रेज अफसरों ने उनकी पार्टी हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के 40 क्रांतिकारियों पर सरकारी खजाना लूटने सहित कई धाराओं में मुकदमा चलाया। राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई। 16 अन्य क्रांतिकारियों को कम से कम चार वर्ष की सजा से लेकर अधिकतम आजीवन कारावास दिया गया था।
विज्ञापन
इस अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया। जिलाधिकारी अमनदीप डुली, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।