{"_id":"5e5822a68ebc3ec5492bd948","slug":"executive-officer-will-campaign-against-palithin-lalitpur-news-jhs1612177118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अधिकारी चलाएंगे पॉलिथीन के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अधिकारी चलाएंगे पॉलिथीन के खिलाफ अभियान
विज्ञापन
शहर में धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का उपयोग
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। अब नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वयं पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाएंगे। इससे पहले इसकी जिम्मेदारी दोनों सफाई निरीक्षकों को दी गई थी, लेकिन उनके अवकाश पर चले जाने से अभियान की शुरुआत नहीं हो सकी। इससे शहर में पॉलीथिन का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है।
प्रदेश में पॉलीथिन, थर्मोकोल की थाली व गिलास प्रतिबंधित है। इसके बाद भी शहर में प्रतिबंधित सामग्री पर अंकुश नहीं लग सका है। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने मेला की तैयारियों की समीक्षा करते हुए नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी को सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
लेकिन, धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। शादी समारोह में प्रतिबंधित सामग्री का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। शायद ही शहर का ऐसा कोई बाजार हो, जहां प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामग्री ग्राहकों को उपलब्ध न कराई जा रही हो।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार मिश्रा ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाने का जिम्मा सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को सौंपा था। वर्तमान में दोनों ही सफाई निरीक्षक अवकाश पर चल रहे हैं, जिससे पॉलीथिन के खिलाफ चलने वाले अभियान की हवा निकल गई है। अब अधिशासी अधिकारी ने स्वयं अपनी देखरेख में अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि वह पॉलीथिन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई अमल में लाएंगे। जो भी दुकानदार पॉलीथिन में सामग्री देते पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमण ने पसारे पैर
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने खाद्य अफसरों की मौजूदगी में पानी की बड़ी टंकी से लेकर अभिलाषा पेट्रोल पंप तक सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाया था। अतिक्रमण हटाने की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी, लेकिन जैसे ही नगर पालिका और खाद्य विभाग ने यहां से ध्यान हटाया तो दोबारा अतिक्रमणकारी सड़क किनारे अपना अतिक्रमण जमाने लगे हैं।