फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   exam meeting

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 14 को

Fri, 12 Feb 2016 12:51 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 12 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
exam meeting
ललितपुर। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश के लिए 14 फरवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि प्रवेश परीक्षा 14 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक होगी। डायट की प्रभारी प्रधानाचार्या कीर्ति शुक्ला ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय प्रवेश परीक्षा कराने के संबंध में परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र इलाहाबाद के सचिव द्वारा जारी निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिन ट्रेजरी के डबल लॉक से ओएमआर शीट तथा प्रश्नपत्र नामित पर्यवेक्षक प्राप्त करेंगे। केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा प्रारंभ होने के तीस मिनट पूर्व कक्ष प्रभारी को प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट उपलब्ध कराएंगे। जिस अभ्यर्थी के पास वैध प्रवेश पत्र नहीं होगा, उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका पर अपने विवरण में केवल काला/ नीला बाल प्वांइट पेन का इस्तेमाल करेंगे। यदि कोई परीक्षार्थी पेंसिल का प्रयोग करता है, तो उत्तर पुस्तिका अस्वीकृत कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक द्वारा कक्ष निरीक्षकों की नाम सहित कक्षवार तैनाती की जाएगी तथा उनके प्रदान की जा रही प्रश्न पुस्तिका एवं उत्तर पुस्तिका की क्रमांक संख्या सहित विवरण पंजिका पर हस्तारक्षर भी लिए जाएंगे। परीक्षा संपन्न होने के उपरांत परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रूप से शील्ड कराकर डायट प्राचार्य के कार्यालय पर प्राप्त कराने का उत्तरदायित्व खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी का होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त पर्यवेक्षक तथा केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार परीक्षा को शांतिपूर्ण तथा नकलविहीन संपन्न कराना सुनिश्चित करें। वहीं, बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बनाए गए पर्यवेक्षक
जिलाधिकारी ने परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रवार पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका राकेश कुमार व जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, राजकीय इंटर कॉलेज जखौरा में बाल विकास परियोजना अधिकारी जखौरा बच्चूलाल गुप्ता व खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा आभा अग्रवाल,  राजकीय इंटर कॉलेज बार में खंड विकास अधिकारी बार उदयभान मिश्र व खंड शिक्षा अधिकारी बार संतोष कुमार वर्मा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी में खंड विकास अधिकारी महरौनी गजेंद्र प्रताप सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी राजकुमार पुरोहित, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट मेें खंड विकास अधिकारी तालबेहट अजय कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट बृजेश सिंह, सरस्वती इंटर कॉलेज मड़ावरा में पशु चिकित्साधिकारी मड़ावरा आईपी सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा जगत सिंह राजपूत, जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली में खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा ज्योति कौशिक व खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा एनएल शर्मा की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed