फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Everyone is troubled by encroachment and jam on the roads

Lalitpur News: सड़कों पर अतिक्रमण और जाम से हर कोई परेशान

Mon, 02 Sep 2024 03:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Everyone is troubled by encroachment and jam on the roads
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। चर्च रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में रविवार को संवाद कार्यक्रम में साहू समाज के लोगों ने शहर की समस्याओं पर बेबाक चर्चा की। उन्होंने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण और जाम की समस्या से आम नागरिक परेशान हो रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन को टैक्सियों का रूट निर्धारण करना चाहिए।
साहू समाज के अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि महानगर योजना के नक्शे अभी भी काफी खामियां है ऐसा लगता है कि उसे कमरे में बैठकर बना दिया गया है जिससे व्यवसायिक व आवासीय क्षेत्र का नक्शा सही नहीं बना है, उसमें सुधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गल्ला मंडी के बाहर जाम की समस्या गंभीर है। मंडी प्रशासन को किसानों के वाहनों के अंदर पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। टैक्सी संचालकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी जाए, जिससे वह मनमाने तरीके से सड़क पर न चलाएं।
विज्ञापन

वीरेंद्र साहू ने आजादपुरा-लेड़ियापुरा मोड़ धार्मिक स्थल व स्कूल के पास शराब की दुकान से होने वाली समस्याओं को बताते हुए कहा कि प्रशासन दुकान को अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित कर दे तो बेहतर होगा। सत्यनारायण साहू ने कहा कि सड़कों के गड्ढों को डस्ट व मिट्टी डालकर भरा जा रहा है जिससे उड़ रही धूल राहगीरों को परेशान कर रही है। नगर पालिका प्रशासन गड्ढों को डामर-गिट्टी से भरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन साहू ने कहा कि चंडीमंदिर के निकट मुक्तिधाम मार्ग पर अवैध शराब बिक रही है जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं, इस पर अंकुश लगाया जाना जरूरी है। रामसेवक साहू ने पिसनारी तिगड्डा से बस स्टैंड मार्ग पर गड्ढेदार सड़क से हो रही परेशानियों पर चर्चा की। बृजेश साहू ने गली मोहल्लों में कूड़ा गाड़ी न पहुंचने की समस्या बताई, कहा कि पालिका फागिंग कराए क्योंकि मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

सुनील कुमार साहू ने नालों पर अतिक्रमण की समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि पालिका प्रशासन अभियान चलाकर कार्रवाई करे। मुकेश साहू ने कंपनीबाग में साफ सफाई न होने की समस्या बताई। उन्होंने बसंत विहार कॉलोनी में टॉवर वाली गली में गंदे पानी भरे होने की समस्या बताई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रबल नाथ साहू, रूपेश साहू, संतोष साहू, ऑडिटर साहू समाज, अशोक साहू, चुन्नीलाल साहू, रामस्वरूप साहू, जुगराज साहू, निहाल चंद्र साहू, रामकिशोर साहू आदि ने शहर की समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रशासन से इस पर सुधार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed