फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Every people disturb for increase disel petrol rate

डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों से हर कोई परेशान

Thu, 25 Jun 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Every people disturb for increase disel petrol rate
ललितपुर। जनपद में पिछले छह जून तक जहां पेट्रोल के दाम 74 रुपये 31 पैसे और डीजल के दाम 64 रुपये 23 पैसे थे, वहीं अब लगातार बढ़ते दामों के कारण 24 जून तक पेट्रोल के दाम बढ़कर 80 रुपये 83 पैसे और डीजल के दाम 72 रुपये 31 पैसे पहुंच गए हैं। इससे आमजन और किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

रोज पेट्रोल की कीमतों में हो रहे बदलाव के कारण ललितपुर में पेट्रोल के दाम 80 रुपये 83 पैसे पति लीटर पहुंच गए हैं। इससे पहले ललितपुर में जून के पहले सप्ताह के छह दिनों तक पेट्रोल-डीजल के दामों बिल्कुल अंतर नहीं आया। फिर सात जून को दामों में बढ़ोत्तरी हुई थी। इसके बाद दामों में लगातार इजाफा होता गया। छह जून तक जहां पेट्रोल के दाम 74 रुपये 31 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 64 रुपये 23 पैसे प्रति लीटर थे, वहीं अब लगातार बढ़ते दामों के कारण 24 जून को पेट्रोल के दाम बढ़कर 80 रुपये 83 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 72 रुपये 31 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। धीरे- धीरे बढ़ते दामों से पिछले 18 दिनों में डीजल 8 रुपये 8 पैसे और पेट्रोल 6 रुपये 52 पैसे प्रति लीटर मंहगा हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आमजन और किसान परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पिछले तीन महीने लॉकडाउन में गुजर गए और कुछ नहीं कमा पाए। अब लॉकडाउन खुलने के बाद जनजीवन पटरी पर आ रहा था कि पेट्रोल- डीजल कमर तोड़ने लगे हैं। किसानों ने कहा कि अब तो संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अभी खेती का काम चल रहा है और इसी समय डीजल के दामों बड़ोत्तरी होने के कारण जो किराए के ट्रैक्टर से जुताई व बुवाई करा रहे हैं उन्हें ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ललितपुर में ऐसे हुई रोज दामों में बढ़ोत्तरी
दिनांक- डीजल के दाम (प्रति लीटर)- पेट्रोल के दाम (प्रति लीटर)
6 जून 2020 - 64 रुपये 23 पैसे, 74 रुपये 31 पैसे
7 जून 2020- 64 रुपये 69 पैसे, 74 रुपये 78 पैसे
8 जून 2020- 65 रुपये 15 पैसे, 75 रुपये 23 पैसे
9 जून 2020- 65 रुपये 59 पैसे, 75 रुपये 65 पैसे
10 जून 2020- 65 रुपये 94 पैसे, 75 रुपये 95 पैसे
11 जून 2020- 66 रुपये 40 पैसे, 76 रुपये 41 पैसे
12 जून 2020- 66 रुपये 85 पैसे, 76 रुपये 85 पैसे
13 जून 2020- 67 रुपये 30 पैसे, 77 रुपये 30 पैसे
14 जून 2020- 67 रुपये 79 पैसे, 77 रुपये 78 पैसे
15 जून 2020- 68 रुपये 24 पैसे, 78 रुपये 15 पैसे
16 जून 2020- 68 रुपये 68 पैसे, 78 रुपये 51 पैसे
17 जून 2020- 69 रुपये 14 पैसे, 78 रुपये 93 पैसे
18 जून 2020- 69 रुपये 64 पैसे, 79 रुपये 34 पैसे
19 जून 2020- 70 रुपये 12 पैसे, 79 रुपये 77 पैसे
20 जून 2020- 70 रुपये 58 पैसे, 80 रुपये 16 पैसे
21 जून 2020- 71 रुपये 05 पैसे, 80 रुपये 43 पैसे
22 जून 2020- 71 रुपये 50 पैसे, 80 रुपये 68 पैसे
23 जून 2020- 71 रुपये 92 पैसे, 80 रुपये 83 पैसे
24 जून 2020- 72 रुपये 31 पैसे, 80 रुपये 83 पैसे
डीजल- पेट्रोल की बढ़ती मंहगाई से बहुत परेशान हैं। अभी खेत को जोतने व फसल बोने का समय चल रहा है। इसके लिए ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। अगर डीजल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो सभी किसानों की मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय पटेल
पूरे लॉकडाउन में हमारी टूरिस्ट गाड़ी खड़ी रही, अब लॉकडाउन खुलने के बाद थोड़ी- बहुत पाऽ7यिां मिलने लगी हैं। लेकिन, डीजल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो हमें तो पार्टियां ही मिलनी बंद हो जाएंगी।
- राहुल तिवारी
डीजल के दाम अब कम होने चाहिए। पेट्रोल और डीजल दोनों की आवश्यकता होती है। पहले हर जगह गाड़ी से ही जाते थे, लेकिन दाम बढ़ने से अब गाड़ी कम चलाते हैं। सरकार को बढ़ते दामों पर रोक लगानी चाहिए।
- अवधेश पटैरिया
माना कि देश की अर्थव्यवस्था अभी लॉकडाउन में कमजोर हो गई। तो क्या अब किसानों से ही पूरी वसूली की जाएगी। ये सिस्टम पूरा गड़बड़ है कि किसान ही वोट दे और हर चीज का टैक्स भी किसान दे। अब पेट्रोल- डीजल के दामों में लगातार बढोत्तरी से हर कोई परेशान है।
- सत्येंद्र राजपूत
लॉकडाउन में सारे कामकाज बंद रहे, अब कामकाज शुरु हुए तो लगातार दाम बढ़ रहे हैं। इससे पूरा कोराबार गड़बड़ा रहा है। ऐसा पहली बार देखा है कि लगातार 18 दिनों से डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

- शानू पचौरी
डीजल- पेट्रोल के बढ़ते दाम किसानों की समस्याएं बढ़ा रहे हैं। अब सरकार को पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने चाहिए। बढ़ते दाम आमजन के लिए मुश्किल बन रहे हैं। अब दाम कम होने जाने चाहिए।
- श्यामजी सोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed