{"_id":"5e08ea998ebc3e88030610a2","slug":"every-day-traffic-problem-in-lalitpur-lalitpur-news-jhs1562110105","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए दिन लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए दिन लगता है जाम
विज्ञापन
मड़ावरा में लगा जाम
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। कस्बा मड़ावरा में वाहन चालकों की मनमानी चल रही है। इस कारण जहां मर्जी गाड़ी खड़ी कर देते हैं। ऐसे में आए दिन जाम की स्थिति बनती है।
कस्बा में न तो स्थाई बस स्टैंड है और न ही वाहन पार्किंग है। तहसील मुख्यालय होने के कारण यहां लोगों का आना-जाना रहता है। इस कारण जिसे जहां जगह मिलती है, वहां पर गाड़ी खड़ी कर देता है। इससे जाम की स्थिति बनती है। लेकिन, न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही कोई जनप्रतिनिधि इस ओर देख रहा है। नगरवासी कई वर्षों से यहां बाईपास रोड निकाले जाने और स्थायी बस स्टैंड बनवाने की मांग करते चले आ रहे हैं, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। त्योहारों के सीजन में यहां लोगों की आवक अधिक बढ़ जाती है, जिससे पार्किंग व्यवस्था जटिल समस्या बन जाती है। मजबूरी में लोग कहीं पर भी वाहन खड़े कर देते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक पास दो पहिया वाहनों का मेला सा लगा रहता है। चूंकि कस्बा में इंटरनेट संबंधी काम के लिए यह जगह केंद्र मानी जाती है और जो लोग बैंक और इंटरनेट संबंधी काम लेकर यहीं आते हैं, इस कारण जब तक उनका काम पूरा न हो, तब तक घंटों सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं। ऊपर से यहां अलमारी, कूलर, पलंग विक्रेता भी अपना सामान सड़क किनारे फैलाए रहते हैं। कई बार तो यहां से बाइक चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं। ललितपुर- महरौनी रोड पर स्थित अस्थाई बस स्टैंड पर बसें सड़क किनारे खड़ी रहती हैं, जिससे जाम लगने की नौबत आए दिन बनती है। यही हाल मदनपुर- धौरीसागर बस स्टैंड का है। जनहित में जाम की समस्या का समाधान करने की मांग की गई है।