{"_id":"6896448c5176252467083284","slug":"even-after-two-months-bus-operations-could-not-be-started-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-140519-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो माह बाद भी बसों का नहीं शुरू हो सका संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो माह बाद भी बसों का नहीं शुरू हो सका संचालन
विज्ञापन
ललितपुर। शासन ने बीते माह बसों के संचालन के लिए 17 रूटों पर परमिट जारी किए हैं। साथ ही बसें भी झांसी डिपो को मुहैया करा दी हैं, लेकिन संचालन शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा का लाभ केवल ललितपुर-झांसी रूट पर ही मिल पा रहा है। अन्य रूटों पर उन्हें टिकट लेकर ही निजी बसों से यात्रा करनी पड़ रही है।
परिवहन निगम के अधिकारियों ने सर्वे कर रूट तैयार परमिट के लिए आवेदन किया था। 24 अप्रैल को परमिट जारी हो गए थे। इसके साथ ही ललितपुर के लिए मिनी बसें भी प्राप्त हो गई थीं। लेकिन, दो माह बीतने के बाद भी बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। इससे ललितपुर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यातायात की सुविधा नहीं है। वहीं, रक्षाबंधन पर शासन ने बहनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। इसके बाद भी बसों का संचालन शुरू नहीं किया जा सका। कुछ रूट पर बस की छतों पर बैठकर तो कुछ गेट पर लटक कर जान जोखिम में डाल यात्रा कर रहे हैं।
-- -
ललितपुर डिपो में अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति न होने से संचालन नहीं हो पा रहा है। शासन को पत्र भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के साथ ही संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, झांसी