{"_id":"613ba59d8ebc3e7f4c6b642c","slug":"eve-teasing-protest-uncle-beaten-lalitpur-news-jhs2039974113","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर चाचा की दंबगो ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर चाचा की दंबगो ने पीटा
विज्ञापन
fight.jpg
- फोटो : fight.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी। कस्बे के एक मुहल्ले में रहने वाली छात्राओं को कोचिंग पढ़ने जाते समय परेशान करने वाले युवक और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इन लोगों ने छेड़छाड़ का विरोध करने वाले एक छात्रा के चाचा के साथ मारपीट कर चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
एक मुहल्ले में एक युवक छात्राओं को परेशान कर रहा था। इससे छात्राएं दहशत में थीं। कस्बा निवासी एक युवक ने पुुुलिस को दी तहरीर में बताया है कि भतीजी और उसकी सहेली दोनों एक साथ कोचिंग पढ़ने के लिए जाती हैं। आरोप है कि विगत पांच दिनों से दीपू जोशी उन पर अश्लील टिप्पणी करता है। बुधवार को जब दोनों बच्चियां कोचिंग के लिए जा रही थीं कभी आरोपी ने दोनों के साथ भद्दी टिप्पणी की और घर तक उनका पीछा किया। बृहस्पतिवार को वह खुद बच्चियों को कोचिंग लेकर पहुंचा तो आरोपी पीछा करते हुए फिर से घर पर आ गया और गाली गलौज करने लगा।
विरोध करने पर उसने अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि उसके करीब 15 साथियों ने लाठी डंडे से उन पर हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर मुहल्ले के लोग आ गए और उन लोगों को रोका। मारपीट में चार लोगों को चोटें भी आई हैं। थाना इंचार्ज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दीपू जोशी, अनिल, चेतु, मन्नू जोशी, नन्नजू व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।