{"_id":"5e89cc7e8ebc3e768e08a545","slug":"eve-teasing-by-gram-pradhan-s-husband-taldehate-news-jhs163936055","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पति ने की छेड़छाड़, किशोरी ने आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान पति ने की छेड़छाड़, किशोरी ने आग लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। कोतवाली तालबेहट अंतर्गत एक ग्राम प्रधान के पति ने नाबालिग से छेड़छाड़ कर दी। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी पति व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
विकासखंड जखौरा के अंतर्गत एक ग्राम में निवास करने वाली पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार की शाम करीब सात बजे मेरी पुत्री आरोपी के घर गई थी। जहां उसने मेरी पुत्री को पकड़ लिया। इस पर वह चिल्लाई तो आरोपी की पत्नी मौके पर आ गई। उसने मेरी पुत्री को छुड़वाया। इसके बाद दोनों ने पुत्री से कहा कि यह बात अपने घर पर किसी को नहीं बताना। पुत्री ने बात परिजनों को बताने की कह दी। इस पर दोनों ने पुत्री को धमकाते हुए कहा कि तुम्हें और तुम्हारे पिता को मार कर फिकवा देंगे। इसके बाद पुत्री ने आरोपी के मकान के पीछे चबूतरे पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली।
इसकी सूचना आरोपी के पुत्र ने उसको घर आकर दी। इसके बाद वह मौके पर गया। वहां मेरी पुत्री बुरी तरह जली हुई थी। उसके ऊपर कंबल पड़ा था। इसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी से उसे जिला चिकित्सालय ले गया, जहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में मेरी पुत्री को होश आने पर उसने मुझे और डॉक्टरों को पूरी घटना बताई। पीड़िता के पिता तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अशोक यादव और उसकी पत्नी ग्राम प्रधान रचना के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी अशोक यादव का कहना है कि राजनीतिक विरोध के चलते मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।