ललितपुर। ललितपुर वन रेंज अंतर्गत बोल्डर पत्थर से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गई है। वन कर्मियों ने ग्राम जमुनिया निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसडीओ व वन रेंजर क्षेत्र भ्रमण के लिए जा रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी रोड पर ग्राम बंदरगुढ़ा के पास बोल्डर से लदी ट्रैक्टर- ट्राली दिखी। इस पर चालक को रोका गया। उससे कागजात पूछे गए, लेकिन वह कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। इस पर वन कर्मियों ने चालक को ट्रैक्टर- ट्राली ललितपुर ले चलने के निर्देश दिए गए। एक वन कर्मी साथ में वाहन पर बैठ गया, लेकिन रास्ते में ट्राली पलट गई। अफसरों का आरोप है कि चालक ने जानबूझकर ट्राली पलटा दी, ताकि वह कार्रवाई से बच सके। इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठे वन कर्मी को नुकसान पहुंच सकता था, गनीमत यह रही कि ट्राली ही पलटी, जिससे वन कर्मी बच गया। हालांकि, चालक ने वन अफसरों के आरोपों को नकार दिया है।
उधर, रेंज कर्मियों ने ग्राम जमुनिया निवासी शक्तिमान के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। कार्रवाई करने वालों में रेंजर राजेंद्र सिंह, डिप्टी रेंजर अनूप श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।