फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Encroachment and jam on the road, people are getting upset

सड़क पर अतिक्रमण और जाम, लोग हो रहे परेशान

Thu, 24 Feb 2022 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Encroachment and jam on the road, people are getting upset
ललितपुर। शहर के लोगों को सड़कों पर हुए अतिक्रमण से राहत नहीं मिल पा रही है। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि शहर के प्रमुख मार्गों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण रहने से हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में अभिलाषा पेट्रोल पंप से जिला अस्पताल होकर सदन शाह चौराहा जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानों के बाहर सजा सामान, वाहनों से माल उतारने और चढ़ाने के चलते अधिकांशत: जाम रहता है। कई बार यहां से पैदल निकलना तक दूभर हो जाता है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं।
विज्ञापन

वहीं कपूर्री ठाकुर चौराहा से जिला अस्पताल होकर सदन शाह से कलक्ट्रेट और रेलवे स्टेशन जाने वाले प्रमुख मार्ग का हाल भी कुछ ऐसा ही है। यहां से बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल और महिला अस्पताल जाते हैं। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों का भी आना जाना लगा रहता है। ऐसे में यह सड़क अधिक व्यस्त मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, अब यह मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। कुछ दुकानदार सामान को बाहर सड़क किनारे सजा कर रख लेते हैं। ऐसे में सड़क पहले ही सिकुड़ जाती है। इसके अलावा पेट्रोल पंप से जिला अस्पताल तक के मार्ग में कई क्लीनिक और मेडिकल स्टोर संचालित हैं। यहां पर दोनों ओर पहले ही फुटपाथ सीमित है। ऐसे में लोग सड़क के किनारे वाहन खड़ा करके चले जाते हैं। कई बार तो आधी सड़क पर भी लोडिंग- अनलोडिंग का कार्य किया जाता है। इससे एंबुलेंस से अस्पताल जाने वाले मरीजों को परेशानी हो जाती है। इसके अलावा दूसरी ओर अस्पताल के सामने सड़क किनारे ही वाहन खड़े होने से राहगीरों को पैदल निकलने में भी परेशानी होती है। इसके बाद भी न तो जिम्मेदार ध्यान दे रहे हैं, और न ही अफसर। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने और सामान फैलाने की जानकारी हुई है। इस पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
- निहालचंद, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed