फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ellegal ackohol control commisnor

अवैध शराब पर नियत्रंण करेंः कमिश्नर

Wed, 18 Mar 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ellegal ackohol control commisnor
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते कमिश्रर व डीएम - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंडलायुक्त/जिले के नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा ने निर्देश दिए कि चिकित्सालयों में सफाई व्यवस्था प्रथम श्रेणी की रखें। जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण के लिए सभी थाना प्रभारी तत्परता से कार्य करें।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के निर्धारित 71 एवं शासन द्वारा निर्धारित 18 बिंदुओं पर फरवरी तक की प्रगति की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बताया कि 90 प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। मंडल में जिला प्रथम स्थान पर है। बताया गया कि कोरोना वायरस के लिए जिले कंट्रोल रुम बनाया गया है। कोई भी व्यक्ति अपने आसपास या विदेशों से आए लोगों की जानकारी दे सकता है। इस पर आयुक्त ने कोरोना कंट्रोल रुम के फोन नंबर पर संपर्क किया तो फोन उठाने वाले सभी अधिकारी बैठक में ही उपस्थित थे। इस पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। खाद्यान्न वितरण की समीक्षा में बताया कि जिले में 530 उचित दर की दुकानें संचालित हैं, इन दुकानों पर 273097 राशनकार्ड संबद्ध हैं। 245816 पात्र गृहस्थी व 27281 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। सभी को ई-पॉश मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि मुख्यालय पर औसत 23.37 घंटे, तहसील स्तर पर 20.55 घंटे व ग्रामीण स्तर पर 18.38 घंटे औसत बिजली आपूर्ति की जा रही है। ब्रेकडाउन शीघ्र अटेंड किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है, सभी विभाग अपने लक्ष्यों को मार्च के अंत तक पूर्ण कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके संयुक्त विकास आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिक्त्सिा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डीएन सिंह, परियोजना निदेशक बलिराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, सभी एसडीएम, जनपद/तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed