फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electrification will be done in the extended area by Rs 3 crore, uninterrupted electricity will be available.

Lalitpur News: तीन करोड़ से विस्तारित क्षेत्र में होगा विद्युतीकरण, मिलेगी निर्बाध बिजली

Wed, 06 Mar 2024 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Electrification will be done in the extended area by Rs 3 crore, uninterrupted electricity will be available.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विस्तारित क्षेत्र में बिजली की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द ही निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। विद्युत विभाग द्वारा तीन करोड़ से विद्युतीकरण कराया जा रहा है। 500 खंभे लगाने के साथ केबल बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। तीन किलोमीटर एचटी लाइन डाली जाएगी। 11 किलोमीटर एलटी लाइन डाली जाएगी। 14 नए ट्रांसफार्मर भी लगवाए जाएंगे।
नगर पालिका के विस्तार के समय ग्रामीण क्षेत्र का कुछ हिस्सा शामिल किया गया था, लेकिन अब तक कई जगह बिजली आपूर्ति की सुविधा नहीं हो सकी थी। कुछ क्षेत्रों में उपभोक्ता लंबी केबल डालकर कनेक्शन लिए थे। कइयों को कनेक्शन तक नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे थे।
विज्ञापन

अब बिजली विभाग नगर विकास योजना के अंतर्गत तीन करोड़ से विद्युतीकरण कराने जा रही है। इसमें मोहल्ला जुगपुरा, पिसनारी, समेत अन्य वार्डों के नए क्षेत्रों में विद्युतीकरण शुरू किया गया है। इससे नगर के सभी लोगों को सुविधा के साथ कनेक्शन मिल जाएंगे। लंबी केबल की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये होंगे कार्य
कार्य लागत - 3 करोड़
एचटी लाइन - 3 किलोमीटर
एलटी लाइन - 11 किलोमीटर
खंभा - 500
ट्रांसफार्मर 400 केवी- 01
100 केवी - 03
63 केवी - 08
25 केवी - 02
---
नगर के सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्र और आपूर्ति से वंचित इलाकों में तीन करोड़ से विद्युतीकरण कराया जा रहा है। इसमें ट्रांसफार्मर, केबल व खंभा लगाया जाएगा।
- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed