{"_id":"67c0cab0e0f894f375085c9d","slug":"electricity-sub-stations-increased-from-one-to-21-in-51-years-lalitpur-news-c-11-1-jhs1032-503254-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 51 वर्ष में एक से बढ़कर 21 हुए विद्युत सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 51 वर्ष में एक से बढ़कर 21 हुए विद्युत सब स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला बनने के बाद 51 वर्ष में ललितपुर में ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति आ गई है। तब से अब तक जिले में सब स्टेशनों की संख्या एक से बढ़कर 21 हो गई है, जबकि जिले में 132 केवी और 220 केवी क्षमता के दो नए पारेषण उपकेंद्र बनने से जनपद में तीन पारेषण उपकेंद्र भी हो गए हैं। वहीं जनपद में ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे बड़ी उपलब्धि चिगलौआ स्थित बजाज पावर प्लांट में 660 मेगावाट क्षमता की तीन इकाइयों से बिजली उत्पादन हो रहा है।
जिला बनने से पहले ललितपुर के शहर में गल्ला मंडी स्थित 66केवी क्षमता का मात्र एक विद्युत सब स्टेशन ही संचालित होता था, जबकि नझाई बाजार और स्टेशन रोड स्थित इंडिस्ट्रयिल एरिया में मात्र एक-एक एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर रखे गए थे, जिनके माध्यम से पूरे शहर को बिजली आपूर्ति की जाती थी। वहीं, 66केवी गल्ला मंडी सब स्टेशन से उस समय शहर समेत महरौनी तालबेहट समेत पूरे जिले को बिजली पहुंचाई जाती थी। तब से लेकर अब तक जनपद में ऊर्जा के क्षेत्र में काफी बदलाव आ गयाा है।
विज्ञापन
वर्तमान में अकेले शहर में ही गल्ला मंडी बिजली घर समेत चार सब स्टेशन संचालित हो रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी 33 केवी क्षमता के 19 सब स्टेशन संचालित हो रहे हैं। इसी प्रकार रोड़ा स्थित 132 केवी सब स्टेशन के अलावा अब महरौनी में 132 केवी और कल्यानरपुरा में भी 220केवी क्षमता के पारेषण उपकेंद्र बनकर संचालित हो रहे हैं। इसके साथ ही जनपद में अलग-अलग क्षमता के पांच नए पारेषण उपकेंद्र का निर्माण चल रहा है। इसके अंतर्गत मड़ावरा, बंगरिया, तालबेहट, महरौनी और जखौरा में पारेषण उपकेंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं बार क्षेत्र के ग्राम चिगलौआ में स्थापित किए गए बजाज पावर प्लांट से 660 मेगावाट क्षमता की कोयला आधारित तीन इकाइयाें से 1980 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
आठ सोलर पावर प्लांट से हो रहा 90.92 मेगावाट बिजली उत्पादन, तालबेहट में 600 मेगावाट का बन रहा नया सोलर प्लांट
जनपद में वर्तमान में अलग-अलग क्षमता के आठ सोलर पावर प्लांट 90.92 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। जबकि तालबेहट के ग्राम पवा में 600 मेगावाट क्षमता का नया सोलर पावर प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसका शिलान्यास इसी माह हुआ है। जबकि इससे पहले जनपद में महरौनी के ग्राम पठाविजयपुरा, बारचौन, महरौनीखुर्द, अमरपुर में 10-10 मेगावाट और अमरपुर में एक और पंद्रह मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट संचालित हो रहे हैं। जबकि महरौनी के ही पठाविजयपुरा में ही 20 मेगावाट और इसी माह ग्राम खड़ोवरा में भी दस मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। जबकि जाखलौन पंप केनाल के नहर पर भी पांच वर्ष पहले पंप केनाल के संचालन के लिए 5.92 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट पंप केनाल के नहर पर ही स्थापित किया गया था, जिससे बिजली उत्पादन हो रहा है।