फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity problem overloading

दिन भर आती जाती रही बिजली

Sun, 05 Jun 2016 01:46 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 05 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
electricity problem overloading
इलैक्‍ट्रीस‌िटी - फोटो : demo pic
ललितपुर। रौंड़ा हाइडिल में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग के कारण शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति दिन में कई बार बंद हुई। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन



रौंड़ा स्थित 132 केवी हाइडिल में स्थापित 20 एमबीए ट्रांसफार्मर के माध्यम से शहर के 66 केवी गल्ला मंडी सब स्टेशन, नझाई बाजार व बाई पास स्थित 33 केवी सब स्टेशन को बिजली आपूर्ति दी जाती है। रौंड़ा में स्थापित 20 एमबीए ट्रांसफार्मर में कुछ दिनों से ओवरलोड की स्थिति बन जा रही है, जिसके कारण गल्ला मंडी स्थित 66 केवी और बाईपास 33 सब स्टेशन के फीडरों की बिजली सप्लाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन



शनिवार की सुबह 9.45 बजे 20 एमबीए ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गया, जिसके कारण इस ट्रांसफार्मर से जुड़े 66 व 33 केवी सब स्टेशनों की आपूर्ति बंद हो गई। विभागीय जानकारों के अनुसार 132 केवी लाइन से जुड़े उक्त ट्रांसफार्मर पर 15 एंपियर तक का लोड मिल रहा था, जबकि इससे जुड़े 66 व 33 केवी सब स्टेशनों पर 11 हजार केवी लाइनों की वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) मशीनों से जुड़े सभी फीडरों को आपूर्ति देने के कारण रौंड़ा से बिजली बंद हो जा रही थी। सुबह 10.10 बजे आपूर्ति सुचारु होने पर शहर के सभी फीडर को रोस्टिंग में बिजली देने के आदेश दे दिए गए, जबकि इससे पूर्व शनिवार को रोस्टिंग में कटौती नहीं किए जाने के आदेश रौंड़ा हाइडिल से मिले थे। इसके बाद दोपहर में 1.40 बजे फिर से 66 व 33 केवी लाइन की बिजली सप्लाई गुल हो गई। हालांकि, कुछ ही देर में आपूर्ति तो सुचारु कर दी गई, लेकिन लोड नियंत्रण रखने के लिए देवगढ़ फीडर की बिजली बंद कर दी गई, जो तीन बजे सुुचारु की जा सकी। बताया गया कि रौंड़ा हाइडिल में कुछ तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहा था, जिसके च
विज्ञापन
विज्ञापन

लते बार-बार बिजली आपूर्ति बंद हो रही थी।

---बॉक्स---

ग्रामीण फीडरों को मिल रही 14 से 16 घंटे बिजली
ललितपुर। पनकी कंट्रोल द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे और शहरी क्षेत्र को बाइस घंटे बिजली सप्लाई के आदेश दिए गए हैं, लेकिन ग्रामीण फीडरों में से किसी भी फीडर को निर्धारित रोस्टिंग के अनुसार बिजली नहीं हो रही है। यदि शुक्रवार की स्थिति का आंकलन किया जाए तो गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन में स्थापित ग्रामीण क्षेत्रों के लिए देवगढ़ फीडर को 14.40 घंटे व राजघाट फीडर को 16.15 घंटे बिजली आपूर्ति मिली है। शहरी क्षेत्र के फीडर नंबर एक को 20.30 घंटे, फीडर नंबर तीन को 19.15 घंटे, पिसनारी फीडर को 19.30 घंटे, गोविंद नगर फीडर को 20 घंटे, फीडर नंबर चार को 21.35 घंटे, फीडर नंबर पांच को 22 घंटे और नेहरुनगर फीडर को 21.20 घंटे बिजली सप्लाई दी गई। जबकि, सब स्टेशन को 23.20 घंटे बिजली सप्लाई उपलब्ध कराई गई। सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति चंदेरा फीडर को 22.55 घंटे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed