फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity poles fell due to storm and rain, darkness in a dozen villages

Lalitpur News: आंधी-बारिश से गिरे बिजली के खंभे, दर्जनभर गांवों में अंधेरा

Sun, 09 Apr 2023 11:39 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 09 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Electricity poles fell due to storm and rain, darkness in a dozen villages
मड़ावरा। शनिवार शाम को क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान को पेड़ उखड़ने और विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से एक दर्जन से अधिक गांवों में अंधेरा पसरा रहा। रविवार को इन गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र से मदनपुर फीडर की लाइन का खंभा टूट जाने कवराटा-परसाटा की बिजली ठप रही, तो वहीं कारीटोरन फीडर में चौका, तिसगना, गढोली खुर्द, जमुनियाखेड़ा में बिजली नहीं आई। गिरार फीडर में भीकमपुर में दो खंभे टूटने से ट्यूबवेल संयोजन की आपूर्ति ठप हो गयी। वहीं धौरीसागर फीडर के सीरोंन-पिसनारी लाइन पर तीन खंभे टूटने से सीरोंन गांव की विद्युत आपूर्ति बंद पड़ी रही।
विज्ञापन

वहीं आंधी बारिश से कस्बे में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। देर रात दो बजे आधे कस्बे की आपूर्ति सुचारू कर दी गई। शनिवार शाम को मड़ावरा क्षेत्र में तेज आंधी और जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। क्षेत्र में कई पेड़ जड़ से उखड़ गए और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले जिम्मेवार-
तेज आंधी व बारिश से मड़ावरा क्षेत्र में एचटी और एलटी लाइन के लगभग एक दर्जन खंभे क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। मरम्मत कार्य जारी है। लगभग दर्जन भर गांव में आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिसे जल्द बहाल कराया जाएगा। - विनोद कुमार, उपखंड अधिकारी, मड़ावरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed