{"_id":"6595b2d2da03aceda309ecd6","slug":"electricity-load-increased-by-10-million-units-as-winter-progressed-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-8386-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सर्दी बढ़ते ही बढ़ा बिजली का 10 मिलियन यूनिट भार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सर्दी बढ़ते ही बढ़ा बिजली का 10 मिलियन यूनिट भार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फसलों की सिंचाई व सर्दी से बचाव के लिए बिजली उपकरणों के इस्तेमाल से लोड बढ़ गया है। जहां अक्टूबर में 51 मिलियन यूनिट उपयोग हो रही थी, वहीं सर्दी बढ़ते ही 61 मिलियन यूनिट हो गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सर्दी व फसलों की सिंचाई के चलते लोड बढ़ा है, जनवरी के बाद कम हो जाएगा।
घरेलू, वाणिज्यिक, निजी संस्थान व लघु एवं मध्यम उद्योगों में नियमित रूप से बिजली का उपयोग हो रहा है। इसमें लगभग 45 मिलियन यूनिट बिजली की खपत होती है। गर्मियों में कूलर व एसी चलने पर भी लगभग 48 मिलियन यूनिट खपत होती है, लेकिन सर्दी का सीजन शुरू होने से पहले रबी की फसलों की सिंचाई के लिए अस्थाई नलकूप कनेक्शन के साथ ही घरों में गीजर, रूम हीटर आदि के उपयोग से लोड बढ़ गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार सामान्य दिनों के सापेक्ष 19 मिलियन यूनिट की खपत बढ़ गई है। वहीं अक्टूबर के सापेक्ष दस मिलियन यूनिट खपत अधिक हो गई है।
-- --
बिजली के लोड की स्थिति
माह - लोड
मई - 48 मिलियन यूनिट
जून - 42 मिलियन यूनिट
जुलाई - 42 मिलियन यूनिट
अगस्त - 42 मिलियन यूनिट
सितंबर - 42 मिलियन यूनिट
अक्तूबर- 51 मिलियन यूनिट
नवंबर - 61 मिलियन यूनिट
दिसंबर - 61 मिलियन यूनिट
-- -
वर्जन
सामान्य दिनों में 42 मिलियन यूनिट बिजली की खपत होती है। अक्टूबर में सिंचाई शुरू होने पर लोड बढ़ गया है। अब नवंबर व दिसंबर में 61 मिलियन यूनिट लोड हो गया है। -संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग